Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वेदांता को सीएसआर हेल्थ इम्पैक्ट अवाडर्स 2020 में 4 गोल्ड पुरस्कार

कोविड 19 महामारी से राहत एवं बचाव हेतु अनुकरणीय कार्यो के लिए सम्मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 27 Aug 2020

Last updated on: Aug 27, 2020, 00:00 IST

वेदांता समूह को आईएचडब्लयू, इंटिग्रेटेड हेल्थ एण्ड वेलबिइंग कौंसिल द्वारा आयोजित सीएसआर हेल्थ इम्पैक्ट अवाडर्स में 4 श्रेणियों में गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ये पुरस्कार वेदांता समूह के चैयरमेन अनिल अग्रवाल द्वारा ‘वेदांता केयर्स‘ कार्यक्रम के तहत् कोविड 19 महामारी के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यो हेतु प्रदान किए गये है जो कि समुदायों को राहत एवं बचाव के लिए किए जा रहे है। वेदांता एल्यूमिना लांजीगढ़, हिन्दुस्तान जिंक़ लिमिटेड, वेदांता की फ्लैगशिप परियोजना नंदघर एवं वेदांता समूह को ये 4 गोल्ड पुरस्कार प्रदान किए गए।पुरस्कार वेदांता द्वारा अपने कर्मचारियों, समुदायों और राष्ट्र के कल्याण हेतु बड़े पैमाने पर किये गये कार्यो एवं प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। वेदांता द्वारा महामारी से सर्वाधिक प्रभावित प्रवासी श्रमिकों, दैनिक मजदूरों, और घूमंतु पशुओं को राहत देने के लिए किए गए प्रयासों को ये पुरस्कार मान्यता प्रदान करते हैं।वेदांता एल्युमीनियम एण्ड पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कपूर जो कि सीएसआर कार्यो के ग्रुप एंकर भी हैं, ने कहा कि चार गोल्ड अवार्ड हांसिल होना हमारी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है एवं आगे भी मिशन को जारी रखने के लिए प्रेरणा देता है।

वेदांता समूह द्वारा पीएम केयर्स फंड में सहायता देने वाले पहले कॉर्पोरेट में से एक था जिसने अग्रणी होकर ‘वेदांता केयर्स‘ की तहत् महामारी के दौरान लगातार समाज की सेवा करने की पहल की जिसे अब भी जारी रखे हुए है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने कोविड 19 के लिए शुरू किए गए विशेष ‘रेस्पोंस टू कोविड‘ अभियान के लिए पुरस्कार जीता, जिसमें राजस्थान के 6 जिलों में अपने हितधारकों को जोडक़र जागरूकता सुनिश्चित की है। ओडिशा में वेदांता एल्यूमिना, लांजीगढ़ ने कोविड रेडीनेस प्रोग्राम के लिए अवार्ड जीता, जो ओडिशा में कोविड मामलों के सामने आने के साथ ही समुदाय के लिए आजीविका के अवसर प्रदान करते हुए वॉशेबल फेस मास्क और साबुन जैसे चिकित्सा प्रावधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने का एक निरंतर प्रयास था। वेदांता की प्रमुख नंद घर परियोजना, जिसका उद्देश्य आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के माध्यम से समुदायों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करना है जिसे सबसे सफल सामुदायिक विकास मॉडल में से एक माना जाता है।आईएचडब्ल्यू एक प्रमुख थिंक टैंक है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य विषय पर ध्यान देने के साथ सामाजिक कल्याण एवं जागरूकता की दिशा में कार्य करता है।

 

Tags: Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD