Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बगदाद: अमेरिकी सैन्य बलों के उपकरण ले जा रहे काफिले पर हमला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बगदाद , 23 Aug 2020

Last updated on: Aug 23, 2020, 00:00 IST

 इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी सैन्य बलों के उपकरण ले जा रहे ट्रकों के काफिले के पास एक बम धमाका हुआ। इराकी आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि यह धमाका सड़क के किनारे हुआ। अधिकारी ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि यह विस्फोट शनिवार को उस समय हुआ जब काफिला इराक के पश्चिमी हिस्से में अल-गजलियाह के पास एक राजमार्ग से गुजर रहा था। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।वहीं किसी समूह ने भी अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि इराके में कुछ समय से अज्ञात उग्रवादी समूहों द्वारा लगातार अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना के काफिलों को निशाना बनाया जा रहा है।शुक्रवार को इराकी जॉइंट ऑपरेशंस कमांड के मीडिया कार्यालय ने कहा कि बगदाद के दक्षिणी किनारे पर एक इलाके में अमेरिकी सैन्य बलों से संबंधित उपकरण ले जाने वाले ट्रकों के काफिले पर बमबारी हुई।पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इराक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की बात कही थी। अमेरिका दौरे पर गए इराकी प्रधान मंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के साथ व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए 20 अगस्त को ट्रम्प ने कहा था कि "हम अपने सैनिकों को तेजी से इराक से निकाल रहे हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हमारे सैनिक वहां नहीं होंगे।"बीते जून में दोनों देशों ने रणनीतिक वार्ता के बाद संयुक्त बयान में कहा था कि अमेरिका आने वाले महीनों में इराक से अपनी सेना को चरणबद्ध तरीके से कम करेगा। वर्तमान में इराक में 5,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पिछले हफ्ते अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा था कि अमेरिका और इराकी अधिकारी इस पर चर्चा कर रहे हैं, जिससे वहां लगभग 3,500 अमेरिकी सैनिक कम किए जा सकते हैं।

 

Tags: Crime News World , Baghdad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD