Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रिया संग व्हाट्सअप चैट लीक होने पर महेश भट्ट हुए ट्रोल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Aug 2020

Last updated on: Aug 21, 2020, 00:00 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई में है। इस बीच, 8 जून को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और फिल्मकार महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है, जिस पर इस वक्त चर्चा जोरों पर है। चैट के वायरल होते ही ट्विटर पर यूजर्स ने महेश भट्ट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग यह कहने लगे कि इनके जैसा इंसान इज्जत के लायक नहीं है।चैट से यह पता लगता है कि यह शायद उस दिन की होगी, जिस दिन रिया ने अपने बॉयफ्रेंड सुशांत का घर छोड़ा था।व्हाट्सअप पर दोनों के बीच हुई इस बातचीत से यह भी बात सामने आती है कि रिया के पिता सुशांत संग उनके रिश्ते से खुश नहीं थे और भट्ट ने उन्हें इससे दूर हो जाने की सलाह दी थी।यूजर्स ने आरोप लगाए कि वह महेश भट्ट ही थे, जिन्होंने सुशांत की मौत के बाद उनके तनावग्रस्त रहने की बात सबसे पहले कही थी। ठीक वैसे ही, जैसे कि पहले वह परवीन बॉबी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात कर चुके हैं।एक यूजर ने ट्वीट किया, "परवीन बॉबी डिप्रेशन में थीं। दिव्या भारती डिप्रेशन में थीं। जिया खान डिप्रेशन में थीं। सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। सभी डिप्रेशन में थे और इस वजह से इन्होंने आत्महत्या कर लीं। हैशटैगमहेश भट्ट, षड्यंत्र को छिपाने के लिए सभी पर एक ही टैग मत थोपो कि सभी डिप्रेशन में थे और मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।"एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह महेश भट्ट खुद पागल है और दूसरों को तनावग्रस्त बताता रहता है। परवीन बॉबी को भी इसने यही बताया था और फिर इसने सुशांत के साथ भी गेम खेलने की कोशिश की। हैशटैगसुशांत सिंह राजपूत हैशटैगमहेशभट्ट हैशटैगसीबीआई हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर।"किसी और ने लिखा, "हैशटैगमहेशभट्ट, वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करनी चाहिए और उनकी इज्जत की जानी चाहिए, लेकिन महेश भट्ट जैसे नागरिकों पर क्या कहेंगे आप? युवा पीढ़ी उनके लिए शर्मशार है।"गुरुवार को रिपोर्टों में इस बात का भी खुलासा हुआ कि सुशांत के पोस्टमार्टम के वक्त रिया कूपर हॉस्पिटल में ही थीं। लोगों का कहना है कि इस वक्त महेश भट्ट भी उनके साथ होंगे।एक ने लिखा, "अस्पताल के अंदर रिया को जाने की इजाजत किसने दी? वह वहां 45 मिनट तक थी। इस दौरान वह कर क्या रही थी? जरूर सबूतों को मिटा रही होगी..हैशटैगमहेशभट्ट हैशटैगरियाताई।"

 

Tags: Bollywood , Rhea Chakraborty , Mahesh Bhatt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD