Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू-कश्मीर का धार्मिक, सांस्कृतिक स्वरूप सभी हमलों से सुरक्षित रहा है : मनोज सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि जम्मू-कश्मीर का सांस्कृतिक और धार्मिक स्वरूप सभी हमलों में सुरक्षित रहा है और हमेशा पूरे देश के लिए एक किरण के रूप में सामने आया है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में मुख्य स्वतंत्रता दिवस परेड को संबोधित करते हुए, सिन्हा ने कहा कि जब 'द्विराष्ट्र सिद्धांत' के अनुयायी देश को विभाजित करने के लिए एक खूनी रेखा खींच रहे थे, तो जम्मू-कश्मीर के लोग राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल होने के लिए खड़े थे जहां सभी धर्मों और संस्कृतियों को जोड़ने की ताकत के रूप में माना जाता है न कि विभाजनकारी शक्तियों के रूप में।उन्होंने कहा, "देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा बड़े बलिदान किए गए।"सिन्हा ने कहा, "ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह (एमवीसी) ने उरी में आक्रमणकारियों का मुकाबला किया और भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक चट्टान की तरह खड़े रहे।"उन्होंने कहा, "ब्रिगेडियर उस्मान ने 1947 में आक्रमणकारियों से लड़ते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया और उनके अंतिम शब्द थे 'मैं जा रहा हूं, लेकिन राज्य को आक्रमणकारियों के हाथों में न जाने दें।"'उपराज्यपाल ने कहा कि आक्रमणकारी पीछे हटने पर मजबूर हो गए।

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू -कश्मीर इस्लाम के पैगंबर की उतनी ही भूमि है जितन कि यह गौतम बुद्ध और भगवान शिव की है।सिन्हा ने कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर की हिंदू-मुस्लिम एकता की भावना से बहुत प्रभावित हूं और इस बात को कश्मीरी कवयित्री लल्लेश्वरी ने बखूबी कही है, जब उन्होंने कहा था कि वह हिंदू और मुस्लिम के संदर्भ में नहीं सोचती क्योंकि ऐसी संकीर्ण मानसिकता आपको आपके निर्माता की महानता से दूर ले जाएगी।"इस वर्ष आतंकवादियों द्वारा मारे गए दो सरपंचों अजय पंडिता और वसीम बारी का विशेष उल्लेख करते हुए बलिदान की बात भी कही।अपने संबोधन में, उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया और जो पूरे होने के करीब हैं, उनका भी जिक्र किया। उनमें कश्मीर और कन्याकुमारी के बीच रेल लिंक शामिल हैं, जो उन्होंने 2022 तक पूरा हो जाएगा।उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो को मजबूत करने की बात कही।उन्होंने बागवानी, कृषि, पर्यटन, सुरक्षित पेयजल, श्रीनगर और जम्मू के लिए स्मार्ट शहर, आईटी पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और भविष्य में सभी भर्तियों के लिए निष्पक्ष योग्यता आधारित चयन सुनिश्चित करने के बारे में भी बोला।अपने भाषण से पहले, उपराज्यपाल सिन्हा ने ध्वजारोहण किया और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों का निरीक्षण किया।पहली बार जब से जम्मू -कश्मीर में मोबाइल फोन सुविधा शुरू की गई, अधिकारियों ने शनिवार को कश्मीर में सेवाओं को निलंबित नहीं किया।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Independence Day , 15 August , 74th Independence Day , Independence Day of India , #IndependenceDay #15August #74thIndependenceDay #IndependenceDayofIndia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD