Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

स्वतंत्रता दिवस : कोरोना के कारण विशेष इंतजामों के साथ हुआ पीएम मोदी का भाषण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच शनिवार को देश का 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना। पहले की तरह धूम-धाम से भले न आयोजन हुआ हो, लेकिन जोशो-खरोश में किसी तरह की कमी नहीं दिखी। लाल किले पर इस बार विशेष इंतजामों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सोशल डिस्टैंसिंग सहित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर(एसओपी) के सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन हुआ।राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंचे। यहां 41 फिट ऊंचे और 24 फिट चौड़े लाहौरी गेट से होकर वह लाल किले की प्राचीर पर पहुंचे। प्राचीर पर तिरंगा फहराने के बाद सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक डेढ़ घंटे लंबा भाषण दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए भाषण की शुरूआत की। आत्म निर्भर भारत, कोरोना वायरस की चुनौती और विकासीय योजनाओं पर उनका भाषण केंद्रित रहा। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, नई साइबर सिक्योरिटी नीति, आधारभूत संसाधनों के निर्माण पर सौ लाख करोड़ के खर्च सहित करीब दस बड़ी घोषणाएं प्रधानमंत्री मोदी ने कीं।इस बार मेहमान सीमित संख्या में बुलाए गए थे। कोरोना के कारण पहली बार स्कूली बच्चे भी लाल किला परिसर में होने वाले इस राष्ट्रीय समारोह में नहीं बुलाए गए थे। इससे पूर्व के आयोजनों के दौरान प्रधानमंत्री भाषण खत्म कर बच्चों के बीच जाकर मिलते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।लाल किला परिसर में मेहमानों की कुर्सियों के बीच करीब छह-छह फिट की दूरी बनाई गई थी। हर कुर्सी पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रही। मेहमानों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया था। इस बार नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाने की जगह दूर से ही हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया। सूत्रों ने बताया कि लाल किला परिसर की सुरक्षा में लगाए गए जवानों को पहले से क्वारंटाइन किया गया था। ताकि 15 अगस्त को तैनाती के समय तक वह पूरी तरह से स्वस्थ रहें।मेहमानों में वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पहली कतार में बैठे थे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी इस समारोह में पहुंचे थे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , New Delhi , Narendra Damodardas Modi , Independence Day , 15 August , 74th Independence Day , Independence Day of India , #IndependenceDay #15August #74thIndependenceDay #IndependenceDayofIndia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD