Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

छात्रों को नैतिक मूल्यों पर शिक्षा प्रदान करेगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिर्ट

नैतिक मूल्यों पर प्रकाशित पुस्तकें बनेंगी पाठ्यक्रम का हिस्सा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

घडूआं , 13 Aug 2020

Last updated on: Aug 13, 2020, 00:00 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडूआं प्रोफेशनल एजुकेशन के साथ-साथ विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान करेगी तथा छात्रों को नैतिकता पर आधारित उचित अभ्यास मुहैया करवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जाएगा। उपरोक्त शब्द चंडीगढ़ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू द्वारा कहे गए। स. सतनाम सिंह संधू  द्वारा राज्यसभा के पूर्व सदस्य और संसद सदस्य श्री अभिनाश राय खन्ना की पुस्तक 'समाज चिंतन' को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की पाठ्य पुस्तकों का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया के दौरान इसकी पुष्टि की गई।इस अवसर पर श्री अभिनाश खन्ना ने कहा कि यह पुस्तक समाज की सच्ची घटनाओं तथा व्यवहारिकता पर आधरित है, जिस कारण इस पुस्तक के माध्यम से युवा पीढ़ी में समाज के प्रति नैतिक भावनाओं औऱ सामाजिक जिम्मेदारियों को जगाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि 9 वर्गों की 52 भागों में 192 पृष्ठों की यह पुस्तक संस्कृति, जाति तथा धर्म विशेष के आधार पर नहीं, बल्कि सत्यता पर आधारित सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रकाशित की गई है, जो मानवीय मूल्यों को इंगित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के प्रत्येक भाग में झुग्गी-झोपड़ी वाले, मानसिक रूप से अपाहिज व मंदबुद्धि लोगों, बेसहारा तथा चरित्र निर्माण सम्बन्धी बातों का जिक्र किया गया है, जो समाज में युवाओं का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोफेशनल एडुकेशन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा भी मुहैया करवाना समय की मांग है।

गौरतलब है अभिनाश राय खन्ना ने अपने समाज सेवा के व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर 'समाज चिंतन' नामक पुस्तक लिखी है, जिसमें सच्ची घटनाओं पर आधारित विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए समाज को दिशा देने के लिए एक ठोस प्रयास किए गए हैं। अभिनाश राय द्वारा रचित इस पुस्तक में कुछ प्रेरक सच्ची कहानियों और पहलुओं को शामिल किया गया है, जिनके माध्यम से समाज में नैतिकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।इस अवसर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की पूर्णता ही शिक्षा के सार को पूर्ण करती है और नैतिक व मानवीय मूल्यों की इसी आवश्यकता को समझते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडूआं द्वारा छात्रों के समग्र विकास के लिए एक उपयुक्त और मानक शैक्षिक मॉडल के अतिरिक्त चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार के शिक्षण सहायक उपकरण होना बहुत जरूरी है। स. संधू ने कहा कि उपयुक्त और गुणवत्त्ता पाठ्यक्रम के रूप में छात्रों को प्रदान की जाने वाली अच्छी सामग्री उनके व देश के भविष्य की नींव को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों की सहायता से विद्यार्थी जीवन को एक ऐसे आदर्श रूप ढाल सकते हैं, जिससे वे ज्ञान और नैतिकता के सामंजस्य से समाज के उत्थान में अपना पूर्ण सहयोग दे सकेंगे। इस अवसर पर अभिनाश राय खन्ना द्वारा स. सतनाम सिंह संधू को 'समाज चिंतन' पुस्तक विशेष रूप से उपहारस्वरूप दी गई।

 

Tags: Chandigarh University , Chandigarh Group Of Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD