Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

9वें गुरू के प्रकाशोत्सव को समर्पित हर गाँव में लगाए जाने वाले 400 पौधों की वन मित्र करेंगे देख-रेख

वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत द्वारा राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ मीटिंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Aug 2020

Last updated on: Aug 11, 2020, 00:00 IST

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को समर्पित हर गाँव में 400 पौधे लगाने के लिए रूप- रेखा तैयार कर ली गई है और इन पौधों की देख-रेख के लिए तैयार की गई व्यापक योजना के अंतर्गत हर एक गाँव में 2 वन मित्र रखे जाएंगे।पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज पंजाब भवन में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इन्दर सिंगला के साथ मीटिंग के दौरान इस योजना सम्बन्धी विचार-विमर्श किया।स. धर्मसोत ने बताया कि हर गाँव में 400 पौधे लगाने का कार्य मनरेगा कामगारों की सहायता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना को सफलतापूर्वक मुकम्मल करने के लिए वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग साझा कार्य करेंगे और इस सम्बन्धी जल्द ही लिखित निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।स. धर्मसोत ने बताया कि राज्य के हर गाँव में एक एकड़ पंचायती ज़मीन पर 400 देसी किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे और इन पौधों की देख-रेख के लिए 200 पौधों के पीछे 1 वन मित्र रखा जाएगा, जो 3 सालों तक पौधों की देख-रेख करेगा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के दौरान यदि लगाया गया कोई भी पौधा ठीक से नहीं पनपता तो उसकी जगह नया पौधा लगाना यकीनी बनाया जाएगा।वन मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय में वन विभाग की नर्सरियों में 85 लाख के करीब पौधे तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के दौरान लगभग 5 फुट की ऊँचाई वाले पौधे लगाने को पहल दी जाएगी, जिससे यह पौधे जल्द तैयार हो सकें और वातावरण को शुद्ध रखने में काम आएं। उन्होंने कहा कि गाँवों में पंचायती ज़मीनों, फिरनियों, सडक़ों, स्कूलों में उपलब्ध खाली जगह में लगाए जाएंगे।इस मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन श्रीमती रवनीत कौर, डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत श्री विपुल उज्जवल, डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा मोहम्मद तय्यब, अतिरिक्त सचिव वन श्री रवीन्दर सिंह और प्रधान मुख्य वनपाल श्री जतिन्दर शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Punjab Social Welfare and Minorities , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Van Mitras , Tript Rajinder Singh Bajwa , Vijay Inder Singla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD