Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा नकली शराब दुखांत के पीडि़त परिवारों के लिए मुआवज़ा राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने का ऐलान

दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा और जि़म्मेदार लोगों की जायदाद ज़ब्त होगी, मामलों की पैरवी के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तरन तारन , 07 Aug 2020

Last updated on: Aug 07, 2020, 00:00 IST

नकली शराब के दुखांत से प्रभावित हुए परिवारों को दिलासा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पीडि़त परिवारों के लिए मुआवज़ा राशि 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख करने का ऐलान किया है।मुख्यमंत्री ने तरन तारन का दौरा करके जि़ले के पीडि़त परिवारों के साथ अपनी हमदर्दी ज़ाहिर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस संगीन जुर्म के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा और उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी। परिवारों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इस त्रासदी में जिन पीडि़तों की आँखों की रौशनी चली गई, उनको भी 5-5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 92 पीडि़त परिवारों की सहायता के लिए तरन तारन के डिप्टी कमिश्नर को 2.92 करोड़ रुपए का चैक सौंपा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बेरहम जुर्म के लिए जि़म्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा, चाहे वह कितने ही प्रभाव-रसूख वाले क्यों न हों।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच पहले ही चल रही है और डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को इस जांच में तेज़ी लाने की हिदायत की गई है। इन मौतों को कत्ल करार देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने साफ़ तौर पर कहा कि इस घृणित जुर्म के दोषी रहम के हकदार नहीं हैं क्योंकि यह दुखांत मानव की देन है। 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि दोषियों को मिसाली सज़ाएं देने के लिए इन मामलों की ज़ोरदार ढंग से पैरवी करने के लिए विशेष पैरवी टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अक्षम्य अपराध के लिए जि़म्मेदार लोगों की जायदादें भी ज़ब्त की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य सरकार का फज़ऱ् बनता है कि दोषियों को सख़्त सज़ाएं दिलाई जाएँ जिससे भविष्य में दूसरों को सबक मिल सके। इस मौके पर संवेदीनशील मुद्दे पर राजनीति से परहेज़ करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दुख की इस घड़ी में रोजग़ार देने, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा लाभ मुहैया करवाकर पीडि़त परिवारों की सहायता करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।इससे पहले अपने संबोधन में पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ ने राज्य में शराब माफीये के पैर पसारने में सरपरस्ती की और इसी कारण यह दुखांत बड़े स्तर पर घटा है। श्री जाखड़ ने कहा कि यह दुखांत आपराधिक लापरवाही का निष्कर्ष है और इस जुर्म के दोषियों को मिसाली सज़ा मिलकर रहेगी।इस मौके पर उपस्थित शख़्िसयतों में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, खडूर साहिब से लोकसभा मैंबर जसबीर सिंह गिल (डिम्पा), कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और विधायक राज कुमार वेरका, विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, संतोख सिंह भलाईपुर, हरमिन्दर सिंह गिल, सुखपाल सिंह भुल्लर और इन्दरबीर सिंह बुलारिया के अलावा तरन तारन के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह और अन्य शामिल थे।

 

Tags: Amarinder Singh , Captain Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Tarn Taran , Hooch Tragedy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD