Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आयुष मंत्री ने राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) के संचालन की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jul 2020

Last updated on: Jul 30, 2020, 00:00 IST

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रीपद येस्सो नाईक ने आज सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य/आयुष मंत्रियों के साथ आयोजित किए गए एक वेबिनार की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने केंद्र द्वारा प्रायोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना और आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के संचालन की समीक्षा की।इस अवसर पर, श्री नाईक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के लिए समर्पित एक वेब-पोर्टल की शुरुआत की, जिससे कि राज्यों के द्वारा अपनी वार्षिक कार्य योजनाओं, उपयोगिता प्रमाण पत्रों, भौतिक और वित्तीय प्रगति रिपोर्टों, डीबीटी आदि से संबंधित सभी जानकारियों को मंत्रालय में ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जा सके। आयुष मंत्रालय की इस पहल से भारत सरकार नीति के अनुसार, आईटी अनुप्रयोगों का उपयोग करते हुए काम में पारदर्शिता लाने और ईज़ ऑफ डूइंग की दिशा में काम किया जा रहा है। मंत्री ने आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की स्थापना के परिचालन संबंधित दिशा-निर्देशों सहित 4 प्रकाशनों का भी विमोचन किया।इस वेबिनार में, 15 राज्यों के स्वास्थ्य/आयुष मंत्रियों ने आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के संचालन और अपने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय आयुष मिशन की प्रगति और उसके कार्यान्वयन पर अपने-अपने विचारों को साझा किया। 

स्वास्थ्य/ आयुष मंत्रियों ने, आयुष स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों को शुरू करने और राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत अनुमोदन प्राप्त गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण प्रगति प्राप्त करने की दिशा में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की भी बात कही।वीडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री श्रीपद नाईक ने स्वास्थ्य/आयुष मंत्रियों से अनुरोध किया कि वे देश के नागरिकों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को ठीक प्रकार से मजबूती प्रदान करने और जरूरतमंद लोगों तक आयुष स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का विस्तार करने के लिए, आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की शीघ्र स्थापना करने और उनके संचालन पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के अंतर्गत, स्वीकृति प्रदान किए गए कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने की आवश्यकताओं को भी रेखांकित किया, जिससे इसका लाभ आम नागरिकों को मिल सके।इस वेबिनार में, राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य/आयुष मंत्रियों के साथ-साथ स्वास्थ्य/आयुष मंत्रालयों के प्रमुख सचिवों/सचिवों, आयुक्तों/ निदेशकों ने भी हिस्सा लिया।इस अवसर पर आयुष सचिव, राजेश कोटेचा ने कहा कि आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के पास जन स्वास्थ्य की दिशा में आयुष प्रणाली के लिए अपनी प्रभावशीलता को स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी की जाने वाली धनराशि का समय पर उपयोग करने पर बल दिया। आयुष विभाग में संयुक्त सचिव, श्री रोशन जग्गी ने राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के संदर्भ में जानकारी प्रदान की और सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया कि वे आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों का संचालन प्रदान किए गए समय पर करें।

 

Tags: Shripad Yesso Naik , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , New Delhi , Minister of State for AYUSH , AYUSH , National AYUSH Mission , All India Institute of Ayurveda , AIIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD