Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमा दास ने स्वर्ण पदक को कोविड-19 योद्धाओं को किया समर्पित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2020

Last updated on: Jul 25, 2020, 00:00 IST

हाल ही में भारत की मिश्रित रिले टीम के जकार्ता एशिया खेलों-2018 में चार गुणा 400 स्पर्धा में जीते गए रजत पदक को स्वर्ण में बदल दिया गया था और अब इस टीम की सदस्य हिमा दास ने इस पदक को कोविड-19 योद्धाओं जिसमें, डॉक्टर,पुलिस अधिकारी शामिल हैं, उन्हें समर्पित किया है।दास ने एक ट्वीट करते हुए कहा, "मैं एशियाई खेलों में चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा के अपग्रेडेड स्वर्ण पदक को पुलिस, डॉक्टरों और बाकी के कोरोनावॉरियर्स को समर्पित करना चाहती हूं जो निस्वार्थ भाव से इस कोविड-19 के मुश्किल दौर में हमारी सुरक्षा और स्वास्थ का ध्यान रख रहे हैं। सभी कोरोनावॉरियर्स के लिए सम्मान।"स्वास्थ मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 13,36, 861 मामले सामने आए हैं जिनमें से 31,388 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है जबकि 8,49,432 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,56,071 है। मंत्रालय ने कहा है कि रिक्वरी रेट 63.53 है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 2018 में हुए एशियाई खेलों में भारत की मिश्रित रिले टीम द्वारा जीता गया रजत पदक स्वर्ण में बदल गया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। चार गुणा 400 मिश्रित रिले में मोहम्मद अनस, एमआर पूवाम्मा, हिमा दास, आरोकिया राजीव की भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही थी।पहला स्थान बहरीन के नाम रहा था, लेकिन उस टीम के सदस्य केमी आडेकोया पर एथलेटिक्स इंटीग्रीटि यूनिट ने डोप टेस्ट में फेल हो जाने पर चार साल के लिए निलंबित कर दिया है, जिसके कारण उनसे यह स्वर्ण पदक छिन गया और भारत का रजत स्वर्ण में तब्दील हो गया।

 

Tags: Sports News , Hima Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD