Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अपने ग्रह को सुरक्षित रखने के लिए सभी को रोल निभाना होगा: रणदीप हुड्डा

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jul 2020

Last updated on: Jul 23, 2020, 00:00 IST

अभिनेता रणदीप हुड्डा को उम्मीद है कि कोविड -19 लॉकडाउन के बाद जब लोग दोबारा अपनी जिम्मेदारियां निभाना शुरू करेंगे तो वे अपने ग्रह को स्वस्थ बनाने के लिए भी अपनी भूमिका महसूस करेंगे। रणदीप 'रीस्टार्ट रिस्पॉन्सिबल' नाम से चल रहे एक अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने इसके बारे में कहा, "यह अभियान मेरे दिल के करीब है, क्योंकि हम लोगों को कोई ऐसी प्रतिज्ञा लेने के लिए नहीं कह रहे हैं जिसका कोई विशेष नतीजा न मिले। हमारे अभियान का उद्देश्य लोगों को ऐसे कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से जुड़ सकते हैं। इन छोटे कदमों का पर्यावरण पर समग्र प्रभाव बहुत बड़ा होगा।"उन्होंने आगे कहा, "हम सभी को इसकी आवश्यकता है कि हम बेहतर हवा और पानी को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रदूषण को कम करें। हम वनस्पतियों और जीवों के साथ इस ग्रह का एक हिस्सा हैं। अगर हम सभी इस तथ्य का सम्मान करते हुए आगे बढ़ते हैं, तो मुझे यकीन है कि हमारा कल बेहतर होगा।"डिस्कवरी इंडिया अभियान के माध्यम से, रणदीप लोगों को और अधिक जिम्मेदार बनकर लॉकडाउन से बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं। अभियान के लिए बनाए गए वीडियो में रणदीप को पक्षियों के लिए पानी रखते, साइकिल चलाते और अपने पालतू जानवरों की देखभाल करते देखा जा सकता है।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Discovery India , Restart Responsibly , Discovery Network channels , Bangalore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD