Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

41 वन मण्डलों में 1.20 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य : जय राम ठाकुर

शिमला में 71वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jul 2020

Last updated on: Jul 21, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय ठाकुर ने आज यहां 71वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 41 वन मण्डलों में 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई योजनाएं आरम्भ की है जिनमें विद्यार्थी वन मित्र योजना, सामुदायिक वन संवर्द्धन योजना, वन समृद्धि जन समृद्धि योजना के अतिरिक्त चीड़ की पत्तियों पर आधारित नए उद्योग स्थापित करने, वन रक्षकों को हथियार उपलब्ध करवाना और वृक्षारोपण प्रक्रिया में बेहतरीन योगदान के लिए स्थानीय समुदायों को पुरस्कृत करना शामिल है।जय राम ठाकुर ने कहा कि लोगों को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और लोगों को वृक्षारोपण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एक अन्य नई योजना- एक बूटा बेटी के नाम भी आरम्भ की है। योजना के अन्तर्गत बालिका के जन्म के अवसर पर परिवार को पांच पौधे, ट्री गार्ड, बालिका के नाम की पट्टिका और 20 किलो केंचुए की खाद तथा तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर कड़ी नजर रख रही है और अवैध वृक्ष कटान के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वन विभाग को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए कि नए रोपे गए पौधों की उत्तरजीविता दर बनी रहे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले दो वर्षों में पौधों की जीवंतता दर लगभग 70 प्रतिशत रही, जो देश में उच्चतर दर में शामिल है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज लगभग 50 हजार पौधे रोपे गए जो अपने आप में एक रिकार्ड है। उन्होंने वन विभाग को वृक्षारोपण के कार्य में आम जनता, गैर सरकारी संस्थाओं और पंचायती राज संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त, आम जनता को स्वयं भी वृक्षारोपण और वन सम्पदा के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण आबादी को भी राज्य की वनस्पति और जन्तू समूह के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर पालमपुर वन मण्डल में पौध रोपण कर रहे विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, ऊना वन मण्डल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री विरेन्द्र कंवर, सोलन वन मण्डल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल और चम्बा जिला के चुराह उप-मण्डल में पौध रोपण कर रहे विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज से भी बात की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई विधायकों के साथ भी बातचीत की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पीटरहाफ होटल के परिसर में चिनार का पौधा भी रोपित किया।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि वन विभाग प्रदेश का हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिमला शहर के वनों को नगर निगम शिमला को हस्तांतरित करने का आग्रह किया ताकि इनका बेहतर प्रबन्धन और संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और अध्यापकों को पौध रोपण के लिए प्रोत्साहित कर शिक्षा विभाग भी वृक्षारोपण प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा रहा है।वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग प्रयासरत है कि प्रदेश का अधिक से अधिक क्षेत्र वनों के अन्तर्गत शामिल हो। प्रदेश में कई वृक्षारोपण योजनाएं शुरू की गई हैं और विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि वन महोत्सव के दौरान रोपित किए जाने वाले पौधों की जीवंतता बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि प्रदेश के 41 वन मण्डलों में एक साथ वन महोत्सव आयोजित किया गया।प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन अजय कुमार ने विभाग की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।राज्य भाजपा के संगठन सचिव पवन राणा, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन्य प्राणी डा. सविता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Rampur Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD