Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सोनी सब के ‘मैडम सर’ में अंग व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए अंडरकवर मिशन पर निकली मैडम सर की टीम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jul 2020

Last updated on: Jul 17, 2020, 00:00 IST

समय निकल रहा है। सोनी सब की मैडम मलिक और उनकी टीम के सामने एक नई चुनौती आ गई है। ‘मैडम सर’ के आगामी एपिसोड्स दर्शकों की उत्सुकता को बहुत बढ़ाने वाले हैं क्योंकि छोटी सी लड़की जोया की गंभीर बीमारी अंगों का व्यापार करने वाले एक बुरे रैकेट का भंडाफोड़ करती है।हसीना का सस्‍पेंशन रद्द होने के बाद, हसीना (गुल्‍की जोशी) और करिश्मा (युक्ति कपूर) थाने के बाहर आपस में बहस कर रहे होते हैं। उसी समय वहां से एक छोटी लड़की गुजरती है और उन्हें बहस करते हुए देखकर उन पर हंसने लगती है। ज़ोया नाम की छोटी सी लड़की हसीना और करिश्मा को वर्दी में देखकर, किसी दिन पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा व्यक्त करती है। इसके बाद करिश्मा ज़ोया को अपना थाना दिखाने का फैसला करती है। जैसे ही वह लड़की महिला पुलिस थाने में प्रवेश करती है, वो अचानक बेहोश हो जाती है। पुलिस अधिकारी तुरंत ही लड़की को पास के अस्पताल में भर्ती करवाते हैं और उन्हें पता लगता है कि वो लड़की किडनी ख़राब होने से पीड़ित है और उसे तुरंत ही ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। ज़ोया के पिता अपनी किडनी दान करने के लिए सहमत होते हैं लेकिन उन्हें पता चलता है कि बिना उनकी जानकारी के उनकी एक किडनी चुरा ली गई है। अवैध मानव अंग व्यापार का मामला मैडम सर के सामने आता है और वो इस दुष्ट रैकेट का भांडा फोड़ने का निर्णय लेती हैं।हसीना अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए, अपनी एक टीम को अंडरकवर मिशन पर भेजती है ताकि इस अंग व्यापार रैकेट की सच्चाई का पता लगाया जा सके, इस बीच ज़ोया की स्थिति गंभीर है क्योंकि वो अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ रही है।क्या हसीना की टीम इस रैकेट का भांडा फोड़ने में कामयाब होगी और छोटी ज़ोया की ज़िन्दगी बचा पाएगी?हसीना मलिक का किरदार निभाने वाली गुल्‍की जोशी ने कहा, "हसीना मलिक अपना निलंबन समाप्त होने के बाद रुक जाती है लेकिन इससे भी बड़ी चुनौतियां आगे हैं क्योंकि उनकी टीम एक खतरनाक मानव अंग व्यापार रैकेट में शामिल है। आगे एपिसोड्स में प्यारी लिटिल ज़ोया का आगमन भी होता है जो कि एक पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा रखती है लेकिन उसकी बीमारी हर किसी को चिंता में डाल देती है। इस सप्ताह के एपिसोड्स हमारे फ्रंटलाइन योद्धाओं, हमारे डॉक्टर्स और उनके निस्वार्थ योगदान को सम्‍मान दिया गया है, लेकिन साथ ही ये मानव अंग व्यापार का एक्शन से भरा हुआ केस भी है। तो आप बने रहिए, क्योंकि हसीना मलिक अंग व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए अपनी टीम को एक अंडरकवर मिशन पर भेजने के लिए तैयार हैं।"#SwitchOnSAB और मैडम मलिक और उनकी टीम को नई चुनौतियों के साथ लड़ते देंखे, हर  सोमवार से शुक्रवार, रात 10 बजे केवल सोनी सब पर

 

Tags: TV , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Maddam Sir , Sony SAB , Maddam Mallik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD