Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी.आर.पी.एफ. के महानिदेशक ए.पी.महेश्वरी ने पुस्तक “नक्सलवाद-अनकहा सच“ का विमोचन किया

शोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुआ सीआरपीएफ कमाण्डेन्ट की पुस्तक का विमोचन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jul 2020

Last updated on: Jul 10, 2020, 00:00 IST

शुक्रवार को सी.आर.पी.एफ. के महानिदेशक ए.पी.महेश्वरी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दंतेवाड़ा में तैनात 195 वाहिनी के कमाण्डेंट राकेश कुमार सिंह की पुस्तक का विमोचन किया। “नक्सलवाद-अनकहा सच“ शीर्षक से लिखी गई यह पुस्तक नक्सलवाद के अनकहे, अनछुए पहलुओं की गहराई से पड़ताल करती है।पुस्तक विमोचन के इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए किसी तरह का सार्वजनिक आयोजन या जमावड़ा नही किया गया। बल द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संक्रमण के इस दौर में महानिदेशक महोदय दिल्ली स्थित अपने कार्यालय से ही पुस्तक का ऑनलाइन विमोचन करेंगे। पुस्तक के लेखक राकेश कुमार सिंह ने भी दंतेवाड़ा के बारसूर स्थित अपनी बटालियन मुख्यालय से ही पुस्तक का विमोचन करवाने का निर्णय लिया। वे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अपने सभी अधिकारियों एवं जवानों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।लेखक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपने लम्बे कार्यकाल विशेषकर छत्तीसगढ़ में बिताए 06 सालों की तैनाती अवधि का निचोड़ इस पुस्तक के माध्यम से सहेजने की कोशिश की हैं। पुस्तक में लेखक ने लम्बे परिचालनिक अनुभव एवं नक्सलवाद पर किए गए गहन अध्ययन एवं शोध को बड़े ही सरल एवं सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत किया है, जो आखिरी पेज तक पाठक को अपनी भाषाई शिल्प एवं रोचकता की चाशनी में बांधे रखती है।यह पुस्तक नक्सलवाद की समस्या को परत दर परत खोलते हुए इसके हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करती है। नक्सलवाद के जन्म से लेकर उसके क्रमिक प्रचार-प्रसार के बीच देश की बनती-बिगड़ती सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिदृश्यों की चर्चा भी लेखक ने की है। लेखक का मानना है की नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सरकार अनेक सार्थक एवं प्रभावी नीतियों बना रही है किंतु भय, भूख एवं भ्रष्टाचार ऐसे कारक हैं जो नक्सलवाद के लिए ईंधन का कार्य करते हैं। अतः जनता-जनार्दन की देश हित को लेकर परिपक्व सोच एवं सरकारों की दृढ़ राजनैतिक इच्छा शक्ति द्वारा ही इस तथाकथित दूर्दांत आंदोलन को निष्प्रभावी किया जा सकता है।

195 वाहिनी को बनाया सर्वश्रेष्ठ बटालियन

गौरतलब है कि पुस्तक के लेखक राकेश कुमार सिंह का छत्तीसगढ़ में कार्यकाल बहुत ही सफल एवं सराहनीय रहा है। उनके द्वारा अनेक उच्चस्तरीय सफल परिचालनिक अभियानों के साथ ही बस्तर वासियों के स्वास्थ सुधार एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया  है। अपनी परिचालनिक उत्कृष्टता के लिए बल द्वारा 195 वाहिनी को वर्ष 2019 की वामपंथी अतिवाद क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ बटालियन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही वर्षा जल संरक्षण, तालाबों की मरम्मत एवं नवनिर्माण तथा वृक्षारोपण हेतु भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा 195 बटालियन को “वाटर हीरो“ की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

लेखन एवं शोध के क्षेत्र में है लंबा अनुभव

राकेश कुमार सिंह, कमाण्डेंन्ट 195 वाहिनी का पठन-पाठन, लेखन एवं शोध के क्षेत्र में गहरी दिलचस्पी एवं लम्बा अनुभव रहा है। नक्सलवाद के ऊपर लिखी गई उनकी प्रथम पुस्तक “नक्सलवाद और पुलिस की भूमिका“ को गृह मंत्रालय के ’पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही पुलिस ट्रेनिंग एवं तनाव नियंत्रण पर लिखी गई उनकी पुस्तकें तमाम ट्रेनिंग सेंटरों में प्रचलित हैं। ’एक घूँट चाँदनी’ नाम से लिखा गया उनका उपन्यास प्रेम को नए आयाम को परिभाषित करता है एवं युवाओं में खास लोकप्रिय है। वर्तमान में भी लॉक डाउन की दुस्वारियों एवं नक्सलविरोधी अभियानों के बीच सामंजस्य बिठाते हुए वे अपने एक नए उपन्यास को उकेरने में जुटे हुए हैं।

 

Tags: Book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD