Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

देश का सम्मान होते हैं शहीद, नहीं भुलाई जा सकती इनकी कुर्बानी : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने युद्ध स्मारक में गलवान वैली में शहीद सैनिकों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन किए अर्पित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Jun 2020

Last updated on: Jun 19, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज युद्ध स्मारक होशियारपुर में भारत-चीन सीमा स्थित गलवान वैलीपर चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाउस में शहीद सैनिकों की याद में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कहा कि शहीद देश का सम्मान होते हैं और देश की सुरक्षा की ख़ातिर किए बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस दुखी की घड़ी में शहीद परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने इन सपूतों को खोया है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है, परंतु  मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से शहीदों के अगले वारिस को सरकारी नौकरी देने के साथ एक्स-ग्रेशिया मुआवज़ा 10 लाख रुपए से बढ़ा कर 50 लाख रुपए देने की जो घोषणा है वह परिवार की मुश्किलों को कम करने में सहायक होगी।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि सरकार के साथ-साथ समाज की भी दायित्व बनता है कि वे शहीद परिवारों का हमेशा सम्मान करें और उनकी मदद के लिए आगे आते रहें। उन्होंने कहा कि हम आराम से अपने घरों में रहे, इसके लिए हमारे सैनिक सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हैं, इस लिए सैनिकों व शहीद परिवारों के सम्मान में हमें कोई कमी नहीं छोडऩी चाहिए। इस मौके पर इस दौरान उनके साथ बी.सी. कमिशन पंजाब के चेयरमैन सरवन सिंह, पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन के डायरेक्टर-कम-वाइस चेयरमैन श्री ब्रह्मशंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, डी.एफ.ओ. श्री नरेश महाजन, जिला सैनिक भलाई अधिकारी रिटायर्ड कर्नल दलविंदर सिंह, श्री रजनीश टंडन, के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                          

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD