Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

शहीद गुरतेज सिंह का राष्ट्रीय सम्मानों के साथ गाँव बीरेवाला डोगरा में हुआ अंतिम संस्कार

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार की तरफ़ से शहीद को भेंट किये श्रद्धा के फूल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानसा , 19 Jun 2020

Last updated on: Jun 19, 2020, 00:00 IST

जि़ला मानसा के गाँव बीरेवाला डोगरा के निवासी सिपाही गुरतेज सिंह जो पिछले दिनों लद्दाख़ सैक्टर स्थित गलवान घाटी में चीन के खि़लाफ़ लड़ाई के दौरान शहीद हो गए थे, का अंतिम संस्कार आज उनके गाँव बीरेवाला डोगरा में राष्ट्रीय सम्मान के साथ सलामी देकर किया गया। इस मौके पर वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शहीद गुरतेज सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट किये।इस दौरान मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि वह पंजाब सरकार और पंजाब के लोगों की तरफ से शहीद गुरतेज सिंह को श्रद्धाँजलि देने के लिए पहुँचे हैं और वह सलाम करते हैं उन सभी माताओं को जो अपने जिगर के टुकड़े देश की सुरक्षा के लिए सरहद पर तौर देती हैं। देश के लिए शहादत प्राप्त करने वाले जवानों पर देश को सदा मान रहेगा। उन्होंने परिवार के लिए इस दुख की घड़ी में हमदर्दी प्रकट करते हुये कहा कि शहीदों के ख़ून का मूल्य पैसो से तो नहीं तोला जा सकता परंतु राज्य सरकार की तरफ से शहीद के परिवार की हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शहीद गुरतेज सिंह के परिवार के लिए 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी का ऐलान किया गया है। श्री बादल ने कहा कि शहीद देश का सरमाया होते हैं, देश राष्ट्र के लिए जान कुर्बान करने वाले हमेशा लोग मन में जीते रहते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद गुरतेज सिंह की शहादत अविसरमणीय है। उसने छोटी उम्र्र में अपनी जान देश पर कुर्बान करके बहादुरी का सबूत दिया है। 

उन्होंने कहा कि जहाँ उनको इस नौजवान की शहादत का दुख है वहीं इस दलेर और हिम्मती नौजवान के लिए गर्व भी है।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर मानसा श्री महिन्दर पाल ने गवर्नर पंजाब श्री बी.पी. बदनौर की तरफ से शहीद गुरतेज सिंह को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुये परिवार के लिए इस दुख की घड़ी में पहुँच कर हमदर्दी प्रकट की।एस.एस.पी. डा. नरिन्दर भार्गव के द्वारा डी.जी.पी. पंजाब श्री दिनकर गुप्ता के नेतृत्व वाली पंजाब पुलिस द्वारा शहीद को श्रद्धाँजलि भेंट की गई।इस दौरान कांग्रेस नेता और सांसद श्री राहुल गांधी की तरफ़ से शहीद को लिखित संदेश द्वारा श्रद्धाँजलि भेंट की गई।शहीद गुरतेज सिंह के पिता और भाई की तरफ से चिता को मुखाग्नि दी गई। आर्मी की तरफ से शहीद को सलामी भेंट की गई। संस्कार में शामिल हुए लोगों की तरफ से ‘शहीद गुरतेज सिंह अमर रहे ’ और ‘इंकलाब जि़ंदाबाद ’ के नारे लगाए गए। गुरतेज सिंह अपने तीन भाइयों में से सबसे छोटा था और उसने नान मैडीकल में 12 भी क्लास पास की थी। दो साल पहले ही वह सिख रेजीमेंट में भर्ती हुआ था।इस दौरान एस.डी.एम. बुढलाडा श्री सागर सेतिया, एम.एल.ए. मानसा श्री नाजर सिंह मानशाहिया, एम.एल.ए. बुढलाडा श्री बुद्ध राम, पूर्व विधायक श्री अजीत इन्द्र सिंह मोफऱ, कांग्रेसी नेता मंजू बांसल, हलका इंचार्ज बुढलाडा रणजीत कौर भट्टी, वायस चेयरमैन सफ़ाई कर्मचारी आयोग पंजाब श्री राम सिंह सरदूलगढ़, कांग्रेसी नेता कुलवंत राय सिंगला, जि़ला प्रधान यूथ कांग्रेस चुशपिन्दर सिंह चहल, अर्शदीप सिंह, माइकल गागोवाल, आर्मी एयर डिफेंस रैज़मैंट के अलावा गाँव के सम्मानित व्यक्ति मौजूद थे। 

 

Tags: Manpreet Singh Badal , Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD