Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए 2 खालिस्तानी मैंबरों को किया गिरफ्तार

जर्मन निर्मित एमपी 5 सब -मशीन गन, एक 9 एमएम पिस्तौल, 4 मैगज़ीन और दो मोबाइल फ़ोन किये ज़ब्त

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2020

Last updated on: Jun 19, 2020, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने गुरूवार की रात को एक अन्य आतंकवादी ग्रुप का पर्दाफाश किया जिसमें दो कथित खालिस्तानी मैंबरों की गिरफ़्तारी की गई, जो अपने पाकिस्तानी आकाओं और हैंडलर्स के इशारे पर कई आतंकवादी हमले करने और उथल-पुथल मचाने की तैयारी कर रहे थे। इन दोनों के पास से जर्मन की बनी एक एमपी 5 सब -मशीन गन, एक 9 एमएम पिस्तौल, 4 मैगज़ीन और शक्की बातचीत, संदेश, फोटो आदि वाले दो मोबाइल फ़ोन बरामद किये गए हैं।मोबाइल फोनों में पाकिस्तान आधारित तत्वों से संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ, जिनमें फोटो, वायस संदेश और एक विशेष भू-स्थान के निदेशक शामिल हैं, डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शुक्ररवार को जानकारी देते हुये पत्रकारों को इस सफलता संबंधी बताया। इसके अलावा, खालिस्तान के गठन से सम्बन्धित बड़ी किस्म की पोस्टों और वेब-लिंक भी गुरमीत सिंह के मोबाइल फ़ोन पर पाये गए, जो पाकिस्तान द्वारा स्पांसर किये आईएसआई और भारत विरोधी तत्वों के साथ बाकायदा संपर्क में था।इस सम्बन्धी तारीख़ 19.06.2020 को 120 बी, 121 आईपीसी, 25, 54, 59 आर्मज़ एक्ट आर/डब्ल्यू 13, 17, 18, 18 बी, 20 गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट के अंतर्गत एफ.आई.आर. नंबर 184 दर्ज की गई।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये गुप्ता ने बताया कि गुरूवार देर रात को लोगों के इशारे पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस की टीम ने जी.टी. रोड़, थाना जंडियाला के गुरदासपुरिया ढाबे के नज़दीक एक जगह पर छापा मारा और गुरमीत सिंह और विक्रम सिंह को काबू कर लिया।डीजीपी के अनुसार गंडा सिंह कालोनी, सुल्तानविंड रोड़, अमृतसर के निवासी 44 साला गुरमीत सिंह से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आए कि तस्वीरों और वायस संदेश उनको पाकिस्तान आधारित हैंडलरों द्वारा शेयर किये गए थे जिससे वह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने स्थानों पर हथियार उपलब्ध कराने सम्बन्धी जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने आगे यह भी खुलासा किया कि उनके पाकिस्तान स्थित हैंडलर उनको पंजाब में आतंकवादी हमले करने की हिदायत कर रहे थे, खासकर किसी विशेष भाईचारे से सम्बन्धित व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए। गुरमीत सिंह ने आगे बताया कि वह अपने प्रबंधकों को मिलने के लिए करीब 3 साल पहले पाकिस्तान आया था।गुरमीत सिंह पहले अपने भाई के साथ धोखाधड़ी के एक केस में शामिल था, और उसके विरुद्ध थाना बी-डिविजऩ, अमृतसर में केस दर्ज किया गया था।गुप्ता ने कहा कि आतंकवादी मॉड्यूल के पाक आधारित आकाओं और हैंडलरों की पहचान तय करने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि सरहद पार के आतंकवादी मॉड्यूल की हर कड़ी और संबंधों का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है।गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस, अलगाववादी और विवादवादी एजंडे, राज्य की सांप्रदायिक सदभावना और कानून-व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे भारत विरोधी तत्वों के घृणित ढांचे को नाकाम करने के लिए 24 घंटे यत्नशील है।   

 

Tags: Dinkar Gupta , Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD