Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने भाजपा मण्डल धर्मशाला की वर्चुअल रैली को सम्बोधित किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 12 Jun 2020

Last updated on: Jun 12, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से भाजपा मण्डल धर्मशाला की वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 ने पूरे विश्व के समक्ष के बड़ी चुनौती खड़ी की है लेकिन हमारे देश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में इस महामारी का सामना प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वाधिक प्रभावित 15 देशों में 4.23 लाख लोगों की मृत्यु हुई है और इन देशों की कुल आबादी 142 करोड़ है। वहीं, 135 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत में लगभग 8300 लोगों ने अपनी जान गवाईं हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लगभग 1.95 लाख लोगों को देश के विभिन्न राज्यों से वापस लाया गया है, जिसके कारण कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला धर्मशाला से आया था। लेकिन इस नगर के लोगों ने कोरोना का डटकर मुकाबल किया और केन्द्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया। उन्होंने कहा कि इस महमारी को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बाहर से आने वाले लोगों को संस्थागत अथवा होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की दर बेहतर है और राज्य सरकार ने स्थिति पर काबू पाने के लिए व्यापक प्रबन्ध किए हैं। राज्य में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों और मास्क आदि की कोई कमी नहीं है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाने के लिए मंत्रिमण्डलीय उप समिति और टास्क फोर्स गठित की गईं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा गतिविधियों को पुनः आरम्भ किया गया है और लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं पर कार्य बहाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस नगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के कार्य में गति लाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में वैश्विक निवेशक मीट का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों ने भाग लिया, जिससे इस नगर को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली।उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल अपने नेताओं को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों से बचाने में बीत गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने पटवारियों की भर्ती के मामले में वर्तमान राज्य सरकार को क्लीन चिट दी है।भाजपा मण्डल धर्मशाला के अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।राज्य सभा सांसद इन्दू गोस्वामी, विधायक विशाल नेहरिया और अन्य भाजपा नेता वर्चुअल रैली के दौरान धर्मशाला में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD