Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मिशन फतेहः डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी विभागों को कोरोना वायरस के प्रभाव से निकलने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश

जिले में रोजगार के अवसर पुनः पैदा करने और कारोबार को प्रफुल्लित करने के लिए हुआ मंथन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 08 Jun 2020

Last updated on: Jun 08, 2020, 00:00 IST

मिशन फतेह के तहत डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने सोमवार को जिले के विभिन्न सरकारी विभागों को कोरोना वायरस के प्रभाव से निकलने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।सोमवार को मिशन फतेह के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभावों से निकलने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और सामूहिक प्रयासों से इस मुसीबत से बाहर निकला जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किए गए मिशन फतेह को तभी सार्थक बनाया जा सकता है, जब सभी लोग इसमें अपना योगदान डालें। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह का मकसद कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही इस जंग को जीतना है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए रोजगार सृजन विभाग की तरफ से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करके लोगों को पुनः रोजगार मुहैया करवाने की तरफ कदम बढ़ाया जा सके। इसी तरह इंडस्ट्रीज विभाग को भी कोरोना वायरस की वजह से कारोबार पर पड़े असर और कारोबार को पुनः प्रफुल्लित करने के लिए प्लानिंग करने के लिए कहा है। इसी तरह लीड बैंक मैनेजर को लोगों को रोजगार के लिए ज्यादा से ज्यादा ऋण मुहैया करवाने, किसानों को सस्ती दरों पर ऋण देने के निर्देश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र को पुनः आगे ले जाने की दिशा में ऋण व्यवस्था काफी मददगार साबित हो सकती है। इसी तरह जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को जरूरतमंद व गरीब वर्ग के लोगों तक राशन पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी व्यक्ति अनाज की कमी के चलते भूखा न रहे। इसी तरह स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को सैनेटाइजेशन की मुहिम को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मिशन फतेह किसी एक सांझी मुहिम है और इसमें जीत तभी हासिल हो सकती है, जब तक विभाग मिलकर एक ही दिशा में प्रयास करेंगे।

 

Tags: Mission Fateh , Coronavirus , DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD