Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

4 करोड़ की लागत के साथ धुस्सी बाँध को किया जायेगा मज़बूत, बरसाती मौसम से पहले काम होगा मुकम्मल-कुलवंत सिंह

टेंडीवाला में 75 लाख की लागत के साथ 600 फुट लंबा बांध तैयार किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 04 Jun 2020

Last updated on: Jun 04, 2020, 00:00 IST

मानसून सीजन दौरान सतलुज दरिया में पानी बढ़ने कारण बाढ़ का ख़तरा बन जाता है, जिसको ध्यान में रखते डिप्टी कमिशनर फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने सतलुज दरिया किनारे बने बांधों का निरीक्षण किया। डिप्टी कमिश्नर ने टेंडीवाला, बस्ती राम लाल, मुहमदी वाला, मुट्ठों वाला, नेहाला लवेरा आदि गाँवों में जा कर बाँधों का जायज़ा लिया। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि पिछली बार बाढ़ आने केकारण टेंडीवाला गाँव में स्थिति काफ़ी नाजुक स्थिति बन गई थी। उन्होंने बताया कि मानसून दौरान दोबारा वहाँ उस तरह की स्थिति न बने इसलिए वहाँ 600 फुट लंबा बाँध बनाया जायेगा जिस पर करीब 75 लाख रुपए का खर्चा आऐगा। उन्होंने बताया कि यह बाँध का काम एक हफ़्ते के में शुरू करवा दिया जायेगा और बरसाती मौसम से पहले काम पूरा किया जायेगा।डिप्टी कमिशनर ने बताया कि टेंडीवाला के अलावा गाँव गट्टा बादशाह, आलेवाला समेत ओर गाँवों में भी बाँधों की मज़बूती का काम शुरू करवाया जायेगा, जिस पर करीब 4करोड़ रुपए का खर्चा किया जायेगा। उन बताया कि बरसाती मौसम से पहले सतलुज किनारे स्थित सभी बाँधों की मुरम्मत, नहरों की सफ़ाई, स्टड्डें लगाने समेत हर तरह के बाढ़ प्रबंधन के इंतजाम मुकम्मल किये जाएंगे। इस मौके उन्होंने सबंधित विभाग के आधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू करवाने की हिदायत की और दूसरे स्थानों पर भी निरीक्षण करने के बाद बाँध की मज़बूती और स्टड्डें लगवाने का काम करन के लिए निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने गाँव के लोगों के साथ भी बातचीत की और उनको भी बरसाती दिनों में सतर्क रहने के लिए कहा और कोई भी परेशानी या ज़रूरत पड़ने और प्रशासन के साथ तालमेल करन के लिए कहा। इस मौके पर एसबीएम  श्री अमित गुप्ता, एक्सियन श्री सन्दीप गोयल, एसडीओ श्री सुरिन्दर शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD