Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर ने मुख्यमंत्री की तरफ से शुरू किए गए मिशन फतेह को सफल बनाने के लिए की सहयोग की अपील

कहा, मिशन फतेह का मुख्य उदेश्य कोविड -19 को राज्य से ख़त्म करना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 04 Jun 2020

Last updated on: Jun 04, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से राज्य  से कोविड-19 को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए शुरू किये गए मिशन फतेह को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया है।डिप्टी कमिश्नर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा जारी की गई इस विशेष मुहिम से सम्बन्धित किये जाने वाले कार्यों के प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए बताया कि मुहिम का प्रारंभिक उदेश्य लोगों को इस महामारी के प्रति अधिक से अधिक जागरूक  करना है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों और राज्य सरकार में बेहतर तालमेल बना कर लोगों को इस महामारी से चौकस और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई जायेगी। उन्होने कहा कि मिशन फतेह कोविड -19 के ख़िलाफ़ जंग को आगे बढ़ाते हुए इस को एक जनांदोलन में तबदील करेगा।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुहिम के दौरान वायरस के खतरे को पहचानने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी तरह लोगों को उदाहरण देकर उत्साहित करने के इलावा अपनाई जाने वाली सावधानियों और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन की वजह से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया जाएगा। उन्होने कहा कि मिशन फतेह पंजाबियों की उन्नति का प्रतीक है जिन्होंने हर प्रकार की कठनाईयों पर विजय प्राप्त की  है। 

उन्होंने बताया कि इस मुहिम को प्रभावशाली ढंग से लागू करने और फलदायक बनाने के लिए सूचना और लोक संपर्क विभाग की तरफ से मास्क पहनने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बरकरार रखने, बुज़ुर्गों का ध्यान रखने, बाहरी लोगों का उन के क्षेत्र में आने पर चौकस रहने, कोविड प्रभावित मरीज़ का पता लगाने के लिए कौवा एप का प्रयोग करने और उस से सुरक्षित दूरी बना कर रखने से सम्बन्धित जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक योजना बनाई गई है। उन्होने बताया कि होम क्वारनटाईन के महत्व, फ्लू के लक्षण दिखाई देने के बाद किये जाने वाले कामों, लाकडाऊन 5.0 की पाबंदियाँ और उल्लंघन करने पर जुर्माने, इकठ्ठा हो कर महामारी के ख़िलाफ़ जंग लड़ने से सम्बन्धित भी जागरूकता फैलाई जायेगी। उन्होने कहा कि सभी सरकारी विभागों को एकत्रित हो कर राज्य में साज़गार माहौल बनाने के लिए काम करने के साथ मिशन फतेह को सफल बनाने के लिए लोगों को आगे आना  चाहिए। इस मौके पर एसडीएम फिरोजपुर श्री अमित गुप्ता, कार्यकारी इंजीनियर श्री संदीप गोयल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DC Ferozepur , Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD