Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19)-पंजाब में आत्मनिर्भर योजना की शुरुआत

राज्य के 14 लाख गैर स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को भी मिल सकेगा मुफ्त राशन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 30 May 2020

Last updated on: May 30, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 महामारी के चलते गैर-स्मार्ट कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा ‘आत्म निर्भर योजना’ की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत राज्य के 14.15 लोगों को कवर किया जायेगा। इस योजना का आगाज आज पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की ओर से उनकी पत्नी ममता आशु ने लुधियाना में किया। लुधियाना (पूर्वी) हलके से विधायक श्री संजीव तलवाड़ विशेष मेहमान के तौर पर पहुँचे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (और) श्रीमती अमृत सिंह और नगर निगम की संयुक्त कमिश्नर श्रीमती स्वाति टिवाना, स. सुखविन्दर सिंह गिल और मिस हरवीन कौर (दोनों जिला खाद्य और सप्लाई कंट्रोलर) और अन्य भी उपस्थित थे।संक्षिप्त समागम को संबोधन करते हुए श्रीमती आशु ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आत्मनिर्भर स्कीम के अंतर्गत ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति /लेबर /प्रवासी मजदूरों को भी मुफ्त राशन देने का फैसला किया गया है, जो स्मार्ट राशन कार्ड धारक नहीं हैं। इन व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। आत्म निर्भर स्कीम अधीन इन जरूरतमंदों को 10 किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो चीनी प्रति जीव मुहैया करवाई जायेगी। इस स्कीम अधीन प्रवासी मजदूरों के अलावा रजिस्टर्ड कामगार /भट्ठों पर काम करते मजदूर भी शामिल किये गए हैं। एक ओर जहाँ पूरे पंजाब में लगभग 14.15 लाख जरूरतमंद इस स्कीम अधीन कवर किये जाने हैं, वहीं लुधियाना शहर में प्रवासी मजदूरों की बहुतायत होने के कारण जिला लुधियाना में लगभग 5.86 लाख मजदूरों को इस स्कीम अधीन कवर किया जायेगा।सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य में लगे लॉकडाउन / कफ्र्यू में लगभग 36.6 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों के करीब 1.41 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अधीन 15 किलो गेहूँ प्रति जीव और 3 किलो दाल प्रति परिवार के हिसाब से 3 महीने का मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खाद्य सप्लाई विभाग द्वारा लोगों तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अधीन राशन पहुँचाने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। इसके अलावा खाद्य सप्लाई विभाग द्वारा 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी की राशन किटें भी तैयार की जा रही हैं और लगभग 17 लाख से अधिक ऐसी राशन किटें तैयार करके राज्यभर में रह रहे गैर स्मार्ट कार्ड धारकों और प्रवासी मजदूरों में बाँटी जा चुकी हैं और यह काम लगातार जारी है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। अकेले जिला लुधियाना में 6 लाख फूड किटें बाँटी जा चुकी हैं।उन्होंने बताया कि राज्य के जरूरतमंद लोगों को अनाज समय पर पहुँचाने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार द्वारा पंजाब को अलॉट 14145 मीट्रिक टन गेहूँ की लिफ्टिंग एफ.सी.आई. के गोदामों से बहुत तेजी से की गई। पंजाब देश का अकेला ऐसा राज्य है, जिसने लॉकडाउन के कारण बंद चक्कियों को देखते हुए लोगों की मुश्किलें घटाने के लिए गेहूँ पीसकर आटा बँटा है और प्रति परिवार प्रति महीना दाल देने की जगह प्रति व्यक्ति प्रति महीना दाल दी है।समागम को संबोधन करते हुए श्री संजीव तलवाड़ ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस मुश्किल घड़ी में लोगों का हर पक्ष से सहयोग किया जा रहा है, जोकि सामान्य स्थिति होने तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और श्री भारत भूषण आशु का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।इस मौके पर उक्त के अलावा श्री विजय कलसी वार्ड इंचार्ज, विपन विनायक, सुखदेव बावा, वरिन्दर सहगल, जगदीश लाल, मोनू खिन्दा, हरजिन्दरपाल सिंह लाली, हैप्पी रंधावा, नरेश उप्पल, सरबजीत सिंह, कंचन मल्होत्रा, उमेश शर्मा, संजीवन शर्मा, वनीत भाटिया, दीपक उप्पल, गौरव भट्टी, राजू अरोड़ा, कंवलजीत सिंह बोबी, कपिल मेहता, राजन टंडन, इन्दरप्रीत सिंह रूबल, मनोज पाठक, प्रवीण सूद, राजू शर्मा, लक्की मक्कड़, रिक्की मल्होत्रा, विक्की बांसल, अमन मौंगा, बलविन्दर रंधावा, अंकित मल्होत्रा, सन्नी पहूजा और सनी सहगल और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD