Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

12 वर्षीय लड़के को वापस लाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने लखनऊ भेजी कार, दो महीने बाद परिवार से मिला बच्चा

दादी से मिलने के लिए मालगाड़ी में बैठकर कर्फ्यू से पहले रवाना हो गया था बच्चा लेकिन पहुंच गया लखनऊ

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 29 May 2020

Last updated on: May 29, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह के प्रयासों की बदौलत शुक्रवार को दो महीने बाद 12 वर्षीय लड़का अपने परिवार से मिल पाया है। यह बच्चा दो महीने पहले अपनी दादी से मिलने के लिए मालगाड़ी में बैठ गया था लेकिन बिहार पहुंचने की बजाय लखनऊ पहुंच गया। बच्चे की तालाश के लिए काफी प्रयास चल रहे थे। इस बीच लखनऊ प्रशासन की बाल भलाई कमेटी से फिरोजपुर जिला प्रशासन के पास इस बच्चे के लखनऊ होने की सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर श्री कुलवंत सिंह ने 27 मई को एक कार लखनऊ से बच्चे को वापस फिरोजपुर लाने के लिए रवाना की।विस्तृत जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर श्री कुलवंत सिंह ने बताया कि यह बच्चा अपनी दादी जोकि बिहार में रहती है, को मिलने के लिए मालगाड़ी में बैठकर चला गया था। परिवार वाले उसे ढूंढते रहे लेकिन वह लखनऊ पहुंच गया। जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली कि बच्चा लखनऊ में सही सलामत है, उसे लाने के लिए यहां से एक गाड़ी में बाल भलाई कमेटी के मुलाजिमों को रवाना किया। कमेटी के मुलाजिम गाड़ी में बच्चो को वापस फिरोजपुर लेकर आए, जिसे डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर श्री कुलवंत सिंह ने उनके पिता के सुपुर्द किया। डिप्टी कमिश्नर ने बच्चे को चॉकलेट बॉक्स भी दिया, साथ ही उसे भविष्य में इस तरह अपने आप घर से नहीं निकलने के लिए भी समझाया। डिप्टी कमिश्नर ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर बनाए रखने की अपील की ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।बच्चे के पिता उदय शंकर कुमार जोकि स्थानीय स्कूल में टीचर हैं, ने डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर श्री कुलवंत सिंह का इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जैसे ही बच्चे के लखनऊ में होने के बारे में सूचना मिली, डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर की तरफ से उनके बेटे को वापस घर लाने के लिए एक गाड़ी रवाना कर दी गई। दो महीने बाद वह अपने बच्चे को वापस पाकर वह बेहद खुश हैं। 

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD