Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टिड्डी दल से फसलों को बचाने के लिए फिरोजपुर में एक्शन प्लान तैयार, सभी विभागों की ड्यूटियां लगाई

डिप्टी कमिश्नर ने टिड्डी दल के हमले की सूरत में छिड़काव के लिए दवाईयां, फायर बिग्रेड की गाड़ियां, पानी की टंकियां, सर्च लाइटों समेत सारा साजो-सामान तैयार रखने का निर्देश दिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 29 May 2020

Last updated on: May 29, 2020, 00:00 IST

टिड्डी दल के संभावित खतरे की देखते हुए किसानों की फसलों को बचाने के लिए फिरोजपुर जिला प्रशासन की तरफ से एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को इस मामले में अब तक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर श्री कुलवंत सिंह की अगुवाई में एक बैठक हुई, जिसमें खेतीबाड़ी विभाग, निकाय विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सेहत विभाग समेत प्रमुख विभागों के अधिकारी शामिल हुए। डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह ने बताया कि राजस्थान में टिड्डी दल की तरफ से फसलों पर हमला किया गया है और पंजाब में भी इस तरह के हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसलिए हमें खास तौर पर राजस्थान बॉर्डर के नजदीकी इलाकों को मुस्तैद रहने और 24 घंटे निगरानी रखने की जरूरत है।डिप्टी कमिश्नर ने खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिरोजपुर के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी इस मुहिम में बतौर नोडल अफसर कार्य करेंगे और दूसरे सभी विभागों के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे। वह सभी विभागों के अधिकारियों का एक व्हॉट्स एप ग्रुप बनाएंगे, जिसमें टिड्डी दल से जुड़ी सारी सूचनाओं को सांझा किया जाएगा ताकि हमारी तैयारी और मजबूत हो सके। 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि टिड्डी दल का हमला फसलों पर होने की सूरत में खेतों में छिड़कने वाली दवाई का भरपूर स्टॉक तैयार रखा जाए। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, मार्केट कमेटी की गाड़ियां, स्प्रे पंप, रात को ऑपरेशन चलाने के लिए सर्च लाइटों समेत सारे संसाधनों की सूची तैयार रखी जाए। उन्होंने कहा कि ये सारी लिस्ट खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से संबंधित विभागों से एकत्रित करके तैयार की जाएगी, साथ ही खेतीबाड़ी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, बिजली विभाग, सेहत विभाग, पंचायतों के बीच आपस में तालमेल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि जहां भी इस तरह के अटैक की सूचना मिलती है, वहां बिजली की सप्लाई निरंतर जारी रखें ताकि जरूरत पड़ने पर ट्यूबवैल या मोटर चलाकर पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. मुख्तियार सिंह भुल्लर ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी व मुलाजिम रोजाना स्तर पर गांवों में सर्वे कर रहे हैं, किसानों से बैठकें कर रहे हैं और उन्हें टिड्डी दल के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल फिरोजपुर में टिड्डी दल का की खतरा नहीं है लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस लड़ाई में काम आने वाले सभी संसाधनों की सूची तैयार की जा रही है और सभी संसाधन बिल्कुल तैयार रखे गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें कभी भी इस्तेमाल किया जा सके।

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD