Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया पाँचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा का नतीजा

ओपन स्कूल, गोल्डन चान्स, कारगुज़ारी सुधार और अतिरिक्त विषयों वाले विद्यार्थियों के लिए जाएंगे पेपर-कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 29 May 2020

Last updated on: May 29, 2020, 00:00 IST

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज शुक्रवार को पाँचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के ग्रेडिंग के आधार पर नतीजों का एलान कर दिया गया है। यह नतीजे बोर्ड की वैबसाईट www.pseb.ac.in और www.indiaresults.com पर उपलब्ध होंगे। इसी दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि यह नतीजे सिफऱ् रेगुलर / रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की कंटीन्यूस कॉम्प्रीहैंसिव इवैल्यूएशन (सी.सी.ई.) के आधार पर जारी किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बोर्ड द्वारा ओपन स्कूल, गोल्डन चान्स, कारगुज़ारी सुधार और अतिरिक्त विषयों वाले मैट्रिक स्तर के विद्यार्थियों के पेपर जल्द लिए जाएंगे, क्योंकि उनके मुल्यांकन के लिए सी.सी.ई. की व्यवस्था नहीं होती।स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि ओपन स्कूल, गोल्डन चान्स, कारगुज़ारी सुधार और अतिरिक्त विषयों के विद्यार्थियों की ली जाने वाली परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति पर लगातार नजऱ रखी जा रही है और माहौल सुखद अथवा आम की तरह होने पर ही बारहवीं की बाकी बची परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जाएगी।श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि यह नतीजे मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर ही एलान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ओपन स्कूल या अन्य श्रेणियों में सी.सी.ई. के व्यवस्था नहीं होती, जिस कारण इन श्रेणियों के अधीन आने वाले विद्यार्थियों के पेपर लिए जाने ज़रूरी हैं।श्री सिंगला ने कहा कि शिक्षा विभाग और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बाकी बची परीक्षाएं लेने के मौके पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए ज़रूरी सभी सावधानियां बरतने को यकीनी बनाएगा, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोरोनावायरस को लेकर स्कूली गतिविधियों पर लगाई गई रोक को हटाने के बाद ही सुरक्षित ढग़ से परीक्षाएं लेने के लिए डेटशीट जारी की जाएगी।

 

Tags: Vijay Inder Singla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD