Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिश्नर ने किया जिला प्रशासकी कंपलैक्स में स्थापित कंट्रोल रूम का दौरा

शानदार सेवाएं देने वाले मुलाजिमों की प्रशंसा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 28 May 2020

Last updated on: May 28, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू हुई जंग में जिला प्रशासकी कांपलैक्स में स्थापित किये गए कंट्रोल रूम में तैनात आधिकारियों और मुलाजिमों द्वारा निभाई जा रही शानदार ड्यूटी की प्रशंसा की। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री रविंदरपाल संधू, सहायक कमिश्नर श्री रविंदर अरोड़ा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्री पिंदर सिंह के साथ कंट्रोल रूम का दौरा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने यहां तैनात आधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से इस मुश्किल घड़ी में निभाई जा रही ड्यूटी की भरपूर प्रशंसा  की। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह कंट्रोल रूम लोगों की समस्याओं को बड़े स्तर पर हल करने के लिए जिला प्रशासन और आम लोगों के बीच एक कड़ी का काम कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की शिकायतों का हल करने के लिए उचित प्रबंध किये गए हैं, जिसके तहत प्रदेश सरकार के निर्देशों पर यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और कंट्रोल रूम की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों का उचित तरीके से निपटारा किया गया है।उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को सबंधित विभागों को भेजा गया और कंट्रोल रूम की देख रेख कर रहे आधिकारियों ने समय-समय पर शिकायतों के निपटारे को विश्वसनीय बनाया। उन्होने कहा कि अब पहले के मुकाबले टेलिफोन काफी कम हो गए हैं परन्तु अभी  कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं। उन्होने आधिकारियों को कहा कि अपनी ड्यूटी को पूरी लगन और मेहनत से जारी रखें ताकि लोगों तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंच सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चाहे कंट्रोल रूम पर काम का बोझ कुछ कमा है परन्तु कोरोना वायरस का ख़तरा अभी  कम  नहीं हुआ है, इसलिए आधिकारियों को चौकस रहने की ज़रूरत है। उन्होने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग को जीतने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

 

Tags: DC Ferozepur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD