Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लद्दाख के उप-राज्यपाल आर के माथुर केंद्रीय मंत्री ​डॉक्टर जितेंद्र सिंह से मिले

कोविड की स्थिति एवं वहां विकास गतिविधियों पर चर्चा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2020

Last updated on: May 26, 2020, 00:00 IST

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल आर के माथुर ने आज यहाँ केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और कोविड की स्थिति एवं नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विकास गतिविधियों को फिर से शुरू करने सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने डॉ सिंह को लगातार रोजाना मदद देने और इस महामारी की पूरी अवधि के दौरान केंद्रीय मदद पहुंचाने के लिए धन्यवाद भी दिया।डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लद्दाख के उप-राज्यपाल को बताया कि जिन अनवरत प्रयासों के जरिए लद्दाख प्रशासन ने कोविड महामारी का सामना किया और उस पर काबू पाने में सफलता पाई, उनके लिए केंद्र सरकार ने प्रशासन की सराहना की है। उन्होंने बताया कि यह लद्दाख ही है जिसने पूरे देश को पहली बार कोरोना के खतरे से उस वक्त आगाह किया, जब ईरान तीर्थाटन से लौट रहे लोगों में से अचानक बड़ी संख्या में लोगों में कोरोना वायरस पाया गया, लेकिन इस बात का श्रेय लद्दाख प्रशासन और वहां की सिविल सोसाइटी को जाता है कि लद्दाख कोरोना के हमले से धीरे-धीरे पहले बच निकलने वाले राज्यों में शामिल है।डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लद्दाख और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई इलाकों को प्राथमिकता देने के साफ निर्देशों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि लॉकडाउन लागू होने से पहले ही मालवाहक विमानों से वहां जरूरी चीजें पहुंचाई जाने लगीं। 

उन्होंने बताया कि आज की तारीख में लद्दाख में आम दिनों की तुलना में राशन, सब्जियों और फलों का काफी बड़ा भंडार है।केंद्रीय मंत्री डॉ सिंह ने लेह और करगिल जिले के दो युवा उपायुक्तों और इन्हीं दो जिलों के दो एसएसपी की भी सराहना की जो हर रोज उनके संपर्क में रहते थे और समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर तालमेल बनाए रखते थे। इससे चिकित्सकीय उपकरणों की आपूर्ति और बाद में देश के विभिन्न हिस्सों से लौट रहे लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिली।उप-राज्यपाल श्री माथुर ने डॉक्टर जितेंद्र सिंह को मौजूदा स्थिति की जानकारी दी और कहा कि अब विकास से जुड़ी गतिविधियां फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ऊर्जा उत्पादन और निर्माण कार्यों से संबंधित कुछ ऐसी परियोजनाओं पर चर्चा की, जिनमें इस महामारी की वजह से विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ये परियोजनाएं शुरू होंगी।डॉ जितेंद्र सिंह ने पाइपलाइन में पड़ी कई परियोजनाओं में से एक 'लेह बेरी' के प्रसंस्करण की परियोजना का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसके लिए विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने एक योजना बनाई है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Radha Krishna Mathur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD