Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रसूति-छुट्टी का लाभ मिलने पर सरकारी कॉलेज गेस्ट फैकल्टी लैक्चरार एसोसिएशन द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त बाजवा का धन्यवाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2020

Last updated on: May 20, 2020, 00:00 IST

राज्य के सरकारी कॉलेज में काम करने वाले गैस्ट फैकल्टी लैक्चरारों को सरकारी मुलाजि़मों की तजऱ् पर प्रसूति-छुट्टी का लाभ देने से गेस्ट फैकल्टी लैक्चरारों को बड़ी राहत मिली है। सरकारी कॉलेज गेस्ट फैकल्टी लैक्चरार एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा यह सुविधा प्रदान करने के लिए आज उच्च शिक्षा मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा के साथ मुलाकात करके उनका विशेष धन्यवाद किया।इस सम्बन्धी उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि गेस्ट फैकल्टी लैक्चरारों की यह माँग बहुत ही जायज़ थी, जिसको पंजाब सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही इस छुट्टी का लाभ सरकारी और पार्ट टाईम लैक्चरारों को मिल रहा था, उसी तजऱ् पर गेस्ट फैकल्टी लैक्चरारों को मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के अनुसार  अधिकतम 180 दिन की प्रसूति छुट्टी देने का फ़ैसला किया है।इस मौके पर स. बाजवा का धन्यवाद करते हुए सरकारी कॉलेज गेस्ट फैकल्टी लैक्चरार एसोसिएशन के राज्य प्रधान हरमिन्दर सिंह डिम्पल ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा हमेशा ही गेस्ट फैकल्टी लैक्चरार एसोसिएशन द्वारा की गई माँगों का हल पहल के आधार पर करने का यत्न किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि गेस्ट फैकल्टी लैक्चरारों की बाकी बची माँगों को गंभीरता के साथ विचारा जा रहा है, जिनके सकारात्मक हल निकालने के लिए यत्न जारी हैं।इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करने वालों में सरकारी कॉलेज गेस्ट फैकल्टी लैक्चरार एसोसिएशन के राज्य प्रधान प्रोफ़ैसर हरमिन्दर सिंह डिम्पल, राज्य सचिव गुलशन दीप, मालवा ज़ोन-1 के प्रधान अरमिन्दर सिंह, मालवा ज़ोन-2 के प्रधान हुक्म चंद, दोआबा ज़ोन के प्रधान जसविन्दर सिंह माझा ज़ोन के प्रधान जोगा सिंह, सैंट्रल ज़ोन के प्रधान फलविन्दर सिंह के अलवा प्रो. लखविन्दर सिंह, डिम्पल धीर, रवनीत कौर, सोनिया रानी और जसप्रीत कौर शामिल थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD