कमिश्नर सचिव, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण सरिता चौहान ने आज जम्मू शहर के विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों का दौरा किया जिनमें एमएएम स्टेडियम, जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट काउंसिल भगवती नगर, योगा केंद्र गोल गुजराल इत्यादि में दौरे के दौरान सुविधाओं का जायजा लिया।उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी भी दौरे के दौरान उनके साथ थे।आयुक्त सचिव ने इन क्वारंटीन केंद्रों पर विवरण लेते समय संबंधित अधिकारियों को क्वारंटीन केंद्रों में समुचित स्वच्छता, मास्क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु सुनिश्चित करने को कहा।इसके अतिरिक्त बच्चों एवं गर्भवती महिलाआंपर विषेश ध्यान देने को कहा।उन्होंने डब्ल्यूएचओ और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशानिर्देशों को बनाए रखने एवं उनका पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को दिषा निर्देषों सेजागरूक करवाया जाये।