Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

खुले आसमान के नीचे परिवारों सहित अपनी बारी आने का प्रवासियों को होता है इंतजार : साहिबी आनंद

मोहाली के स्पोर्टस स्टेडियम मे स्क्रीनिंग व पास बनवाने भारी संख्या में पहुंच रहे लोग

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 17 May 2020

Last updated on: May 17, 2020, 00:00 IST

जिला प्रशासन की ओर से पंजाब से अन्य राज्यों में भेजे जाने के लिए जो हैल्थ स्क्रिनिंग व पास बनवाने को लेकर किए जा रहे कार्यों के सही प्रकार से चलने के दावे किए जा रहे हैं वो कहीं ना कहीं खोखले दिखाई दे रहे हैं। ये हम नहीं कहते लेकिन जिस तरह मोहाली के सैक्टर-78 स्थित मल्टी स्पोर्टस स्टेडियम सोहाना के पास प्रवासियों का जमावड़ा पहुंच रहा है, और सरेआम सोशल डिस्टैंसिंग जैसे  नियमों की धजिज्जयां उड़ाई जा रही हैं, यह उससे साफ नजर आ रहा है। ये विचार मोहाली के पार्षद व भाजपा पार्टी के युवा नेता साहिबी आनंद ने मीडिया से बातचीत करते पेश किए। साहिबी की ओर से सेक्टर-78 पहुंच कर प्रवासी मजदूरों की परेशानियों को जाना और समझने के बाद उन्हें सोशल डिस्टैंसिंग और गर्मी से अपने परिवार व बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखने को कहा। 

अपने वाहनों से जाने को तैयार प्रवासी

इस दौरान उन्होंने बातचीत में बताया कि अधिकांश प्रवासियों के मुंह पर रूमाल थे जबकि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाएं लंबे समय से यहां के आस-पास के इलाके में सडक़ों किनारे डेरा जमाए हुए थे। बच्चे सडक़ों के आस-पास ही दौड़ रहे थे, जिससे कभी भी कोई बड़ा सडक़ हादसा होने का डर बना हुआ था। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं कि इन सभी को ट्रेप से ही भेजा जाए। हैल्थ स्क्रीनिंग करवाने आए कई लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन उनकों बस, निजी वाहनों आदि का पास जारी करे, तो वो खुद अपने वाहनों से जाने को तैयार हैं। लेकिन जब वह कोई अपना नीजि वाहन तैयार करते हैं और पैसे तक चुकाने के लिए तैयार होते हैं तो वाहन मालिक व ड्राईर्स का यही कहना होता है कि जिला प्रशासन उनको पास जारी नहीं कर रहा है और बिना परमिशन की वह जा नहीं सकता।

ऑनलाइन अप्लाई करने पर भी नहीं मिल रही जानकारी

जिसके चलते उनके पास दो ही रास्ते अपने राज्यों तक जाने के लिए बचते हैं पहला यह कि वह ट्रेनों पर जाएं और हैल्थ स्क्रीनिंग का इंतजार करें या अनेकों तरह की परेशानियों को झेलते हुए पैदल ही अपने परिवार के साथ सैंकड़ो किलोमीटर का सफर तय करें।लेकिन चाह कर भी वह पैदल नहीं जा पा रहे हैं। कई प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि उन्होंने जिला प्रशासन के पास ऑनलाइन आवेदन भी कर रखा है। लेकिन अभी तक उनके पास कोई फोन नहीं आया और कौन सी गाड़ी कब कहां से कैसे जाएगी कि कोई जानकारी न मिलने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार जल्दी से जल्दी प्रवासियों के लिए करें इंतजाम

साहिबी आनंद ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी प्रवासियों को बिना किसी परेशानी के उनको उनके राज्यों में भेजा जाए और सरकार उन्हें ट्रेनों के अलावा निजी वाहनों में भी जाने की परमिशन दें और इस प्रक्रिया को सरल बनाए। क्योंकि प्रवासी मजदूर अनपढ़ और हर तरह से लाचार दिखाई दे रहे हैं और उनके पास खाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों को कड़ी धूप में खड़ा करने के वजाए उनके किसी पार्क व छां वाली जगह पर ठहराया जाए और उनके खाने-पीने की व्यवास्था भी की जानी चाहिए।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD