Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में कांग्रेसी लीडरों के संरक्षण में चल रहा है नकली शराब का कारोबा रः एनके शर्मा

कहा कि घटिया शराब तैयार करके सरकारी खजाने को लगाया जा रहा है करोड़ों का चूना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 15 May 2020

Last updated on: May 15, 2020, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता तथा हल्का विधायक श्री एनके शर्मा ने आज राज्य में नकली शराब के कारखानों का संरक्षण करने के लिए कांग्रेसी मंत्रियों तथा नेताओं की सख्त निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में नकली शराब बनाने का सारा कारोबार कांग्रेसी मंत्रियों, विधायकों तथा हल्का इंचार्जों की देखरेख में चल रहा है तथा कांग्रेसी नेता इस अवैध कारोबार से बड़ा हिस्सा वसूल रहे हैं।यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अगर आंकड़ों का हिसाब लगाएं तो शराब से वसूले जाने वाले टैक्स से पंजाब सरकार को 4 हजार करोड़ रूपए का घाटा पड़ा है। उन्होने बताया कि शिरोमणी अकाली दल की सरकार के समय 9 सालों में शराब से होने वाली आय में 170 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी तथा यह बढ़ोतरी हर साल 12 से लेकर 18 फीसदी तक होती थी। उन्होने कहा कि यदि पिछले तीन सालों का हिसाब  लगाएं तो यह बढ़ोतरी 3600 करोड़ रूपए बनती है,पर कांग्रेस के राज्यकाल में यह 3600 करोड़ की बढ़ोतरी तो क्या होनी थी उल्टा शराब से आने वाला राजस्व 600 करोड़ रूपए कम हो गया है। उन्होने कहा कि इस 600 करोड़ रूपए के घाटे को लेकर ही कांग्रेस के मंत्रियों तथा विधायकों ने अकेले शराब के कारोबार में 4 हजार करोड़ रूपए का घाटा होने का दोष लगाए हैं।राजपुरा में पकड़ी गई नकली शराब के कारखाने के बारे बताते हुए अकाली विधायक ने कहा कि इस अवैध कारखाने से प्रतिदिन 12 हजार अवैध घटिया शराब की बोतले तैयार होती थी। उन्होने कहा कि इस कारखाने को चलाने वाले दोषी कांग्रेसी विधायकों मदन लाल जलालपुर तथा हरदयाल सिंह कंबोज के नजदीकी सहयोगी हैं। उन्होने आगे बताया कि एक दोषी घनौर संसदीय क्षेत्र का अमरीक सिंह सरपंच है जोकि कांग्रेसी एम एल ए मदन लाल जलालपुर का निकटतम सहयोगी है। अमरीक सिंह की पत्नी घनौर ससंदीय क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट से जिला परिषद मैंबर बनी हुई है। इस कारोबार में शामिल दूसरा व्यक्ति दीपेश कुमार  राजपुरा से विधायक हरदयाल सिंह कंबोज का नजदीकी है। 

अमरीक सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, महारानी परनीत कौर तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ तस्वीरों में देखा जा सकता है।अन्य जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने बताया कि इस नकली शराब के कारखाने में रॉयल स्टैग, मस्ती मालटा, लाजवाब सोफिया तथा रसीला संतरा नामी शराब तैयार की जाती थी। यहां शराब बनाने के लिए 35 ड्रम ई.एन.ए तथा बोतलों पर लगाने वाले स्टीकरों समेत अन्य सामान बरामद किया गया। शराब को तैयार करने के लिए जो ई.एन.ए प्रयोग होता था वह पेंट तथा सेनिटाइजर बनाने के काम आता है।  श्री शर्मा ने बताया कि पिछले एक साल से यह कारोबार चल रहा था जिससे पिछले तीन चार महीने में यह 100 करोड़ रूपए की आय कर चुके हैं।कांग्रेसी नेताओं पर पिछले साढ़े तीन साल से नकली शराब का कारोबार चलाने का दोष लगाते हुए श्री शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों खन्ना में भी एक अवैध कारखाना पकड़ा गया था जिससे पूरे पंजाब को अवैध घटिया शराब की सप्लाई की जा रही थी। लुधियाना में ढ़ाई तीन सौ रूपए का स्पिरिट लेकर जानी वॉकर तथा ब्लू लेबल जैसे महंगे ब्रांडों की नकली शराब तैयार करके बेची जा रही थी। उन्होने कहा कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा पैसे की लालसा में सिर्फ सरकारी खजाने को ही नही लूटा जा रहा है बल्कि जहरीली शराब पिलाकर लोगों की जिंदगियों के साथ भी खेला जा रहा है।अकाली नेता ने कहा कि अब कांग्रेसी लीडरों में अवैध शराब के कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर कलह छिड़ गया है। उन्होने कहा कि कितने दुख की बात है कि एक तरफ तो लोग कोरोना बीमारी से मर रहे हैं तथा दूसरी तरफ कांग्रेसी मंत्री, विधायक तथा हल्का ईंचार्ज अपने शोरूमों मे बनाए ठेकों द्वारा यह घटिया शराब बेचकर पंजाब के लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होने कैप्टन अमरिंदर सिंह से अनुरोध किया कि पंजाब के राजस्व को बचाने के लिए घटिया शराब के इस कारोबार की जांच सीबीआई यां वर्तमान न्यायाधीश से करवाई जाए।

 

Tags: NK SHARMA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD