Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

कोरोना पर जीत प्राप्त करने में कामयाब होगा मिशन फतेह : बलबीर सिंह सिद्धू

स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जिला प्रशासन की तैयारियों व प्रबंधों का लिया जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 May 2020

Last updated on: May 06, 2020, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेस होशियारपुर में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-क्- राहत कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी मौजूद थे।बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कोरोना पर जीत प्राप्त करने के लिए मिशन फतेह सफल साबित होगा व जल्द ही पंजाब इस महांमारी से निजात पा लेगा। उन्होंने कहा कि मुय मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी तैयारियां व पुता प्रबंध कर लिए गए हैं और सरकार की ओर से दवाईयों व स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कोविड-क्- संबंधी की जा रही सैंपलिंग का जायजा लेते हुए कहा कि इस संबंधी पंजाब सरकार गंभीर है, इस लिए जिला स्तर पर इसमें और तेजी लाई जाए।स्वास्थ्य मंत्री श्री बलवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से सक्षम है और लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है बल्कि जनता, सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों को अपनाए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को पूरे जिले में कोरोना वायरस से संबंधित सरकार की हिदायतों को गंभीरता से पालन करवाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से तत श्री हजूर साहिब से फंसे श्रद्धालुओं को वापिस लाकर उनके जिलों में बने एकांतवास केंद्रों में ठहराया गया है और उन्हें वहां हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। श्री सिद्धू ने डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी व सिविल सर्जन सहित फ्रंट लाइन योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नाजुक दौर में तनदेही से ड्यूटी निभाने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध मुकमल कर लिए गए हैं व पंजाब सरकार के निर्देशों का पूरा पालन करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एकांतवास किए गए श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है वहीं पाजीटिव आए मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं व खाने-पीने के सुचारु प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अतिरित डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, एस.पी. श्री परमिंदर सिंह हीर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, कैबिनेट मंत्री श्री बलवीर सिंह सिद्धू के राजनीतिक सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह, डा. सतपाल गोजरा, डा. सैलेश व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD