Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब सरकार ने नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालुओं को पंजाब के ड्राईवरों से कोरोना संक्रमण लगने के अशोक चव्हाण के दावे को किया खारिज

श्रद्धालुओं को लाने वाले पहले जत्थे के सभी 31 वाहन और उनके ड्राइवर महाराष्ट्र से सम्बन्धित-रजिया सुल्ताना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 May 2020

Last updated on: May 04, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने आज महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चव्हाण के उस बयान को पूरी तरह रद्द कर दिया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नांदेड़ साहिब से लौटने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण शायद पंजाब के ड्राईवरों से हुआ है। एक प्रैस बयान में पंजाब के परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने श्री अशोक चव्हाण के बयान को भ्रामक और तथ्यों के बिना करार दिया।रजिया सुल्ताना ने महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री के बयान को यह कह कर रद्द कर दिया कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को ग़ैर-जिम्मेदाराना व्यवहार नहीं करना चाहिए और तथ्यों की पुष्टी किये बिना कोई बयान नहीं देना चाहिए। श्रीमती सुल्ताना ने खुलासा किया कि वास्तव में 31 वाहनों (20 बसें और 11 टैंपो ट्रैवलर) का पहला जत्था, जोकि श्री नांदेड़ साहिब से 860 श्रद्धालुओं को पंजाब लेकर आया था, में शामिल सभी वाहन और ड्राईवर महाराष्ट्र के थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के पहले तीन ग्रुप निजी बसों के द्वारा आए थे जिनका प्रबंध श्री नांदेड़ साहिब से किया गया था।उन्होंने बताया कि तख्त श्री हजूर साहिब ट्रस्ट की तरफ से भेजी गई 7 बसों के पहले जत्थे ने 23 अप्रैल की रात को पंजाब के लिए अपना सफऱ शुरू किया। उन्होंने बताया कि 11 टैम्पो ट्रैवलरज़ का दूसरा जत्था 24 अप्रैल देर रात को पंजाब के लिए चला और 26 अप्रैल की देर रात पंजाब पहुँचा। इसी तरह 13 बसों का तीसरा जत्था श्रद्धालुओं को लेकर 25 अप्रैल को देर रात और 26 अप्रैल की नयी सुबह श्री हजूर साहिब से पंजाब के लिए चला। यह बसें 27 अप्रैल को देर रात और 28 अप्रैल की नयी सुबह पंजाब पहुँची।रजिया सुल्ताना ने बताया कि पंजाब सरकार की बसें 25 अप्रैल को पंजाब से श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुई और 27 अप्रैल की सुबह वहां पहुँची। उन्होंने बताया कि इन बसों ने 27 अप्रैल की रात को वापस पंजाब के लिए अपनी यात्रा शुरू की और 29 अप्रैल के बाद दोपहर से 30 अप्रैल की सुबह तक बठिंडा पहुँची।यह तथ्य की बात है कि पंजाब की बसों द्वारा श्रद्धालुओं को लाने से पहले ही कुछ प्राईवेट वाहन श्री नांदेड़ साहिब से पंजाब के लिए रवाना हो गए थे और इन निजी वाहनों में सवार यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें एक नांदेड़ से सम्बन्धित ड्राईवर भी शामिल है।जि़क्रयोग्य है कि महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री अशोक चव्हाण ने कुछ मीडिया प्लेटफार्मज़ को दिये अपने इंटरव्यू में दावा किया था कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरूद्वारे से श्रद्धालुओं को बसों में पंजाब लेकर जाने वाले पंजाब के ड्राईवरों से श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण फैलने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

 

Tags: Razia Sultana , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD