Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाइन जारी रखने के लिए एलबीएसएनएए की सराहना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2020

Last updated on: Apr 28, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के निदेशक और संकाय के साथ कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और अकादमी द्वारा उसने से निपटने के तरीकों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्हें आईएएस अधिकारी प्रशिक्षुओं के चरण-1 के प्रशिक्षण सहित अकादमी के कामकाज के विभिन्न पहलुओं के लिए तैयार एसओपी के बारे में बताया गया। वर्तमान में कक्षाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं, जिनमें अपने संबंधित कमरों से ही शामिल हुआ जाता है। इसी प्रकार खाना छात्रावासों तक पहुंचाया जा रहा है और अधिकारी प्रशिक्षुओं द्वारा खुद ही बर्तन तथा कमरों कीसफाई की जा रही है। फिल्मों, ऑनलाइन विचार-विमर्श, कार्य विवरण (असाइनमेंट) और व्यवस्थित इनपुट्स सहित विभिन्न तरीकों के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं।एलबीएसएनएए के निदेशक ने माननीय केन्द्रीय मंत्री को महामारी के मद्देनजर कोविड-19 के असर को कम करने की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाएं तय करना, आपदा प्रबंधन केन्द्र, ऑनलाइन माध्यम/ मूल्यांकन/ समीक्षा के माध्यम से चरण-1 का प्रशिक्षण पूरा करना, कोविड-19 के लिए आईटी आधारभूत ढांचा और उसमें सुधार, कोविड-19 के लिए चिकित्सा आधारभूत ढांचा और सुधार, राष्ट्रीय आपदाओं में सहयोग हासिल करने के लिए सिविल सेवा एसोसिएशन (करुणा), तिब्बतियों, सीपीडब्ल्यूडी कामगारों आदि स्थानीय समुदायों तक पहुंच कायम करने जैसी पहलों के बारे में बताया।

अकादमी ने प्रौद्योगिकी और शिक्षण प्रबंधन प्रणाली के अभिनव उपयोग के माध्यम से अपने प्रशिक्षण को सुदृढ़ किया है और अधिकारी प्रशिक्षुओं को सभी इनपुट तथा असाइनमेंट के बारे में अपने ज्ञान पोर्टल के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। इन प्रयासों में सहायता के लिए यह एक इंटरनेट रेडियो सुविधा भी शुरू की गई है।अधिकारी प्रशिक्षुओं को विभिन्न क्लबों और संगठनों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों और प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।सोसायटी फॉर सोशल सर्विसेज को स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए फेस मास्कों को हासिल करने और अधिकारी प्रशिक्षुओं तथा कर्मचारियों को वितरित करने के साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से अकादमी के आसपास और नजदीक में बसे परिवारों के बीच राशन के वितरण के काम में लगाया गया है। आपदा प्रबंधन केन्द्र देश भर से कोविड-19 के प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं का संग्रह कर रहा है और अकादमी के विभिन्न संकाय सदस्यों को करुणा नाम के सिविल सेवा संगठन की पहल में शामिल किया गया है।अकादमी के सभी अनुभागों ने सामाजिक दूरी और स्वच्छता आदि के संबंध में अपनी एसओपी तैयार की हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों सहित अकादमी के सभी कर्मचारियों को अकादमी के संकाय द्वारा ही प्रशिक्षित किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशों के साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने अकादमी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और इस संकट को कम करने के लिए ऐसे कई अन्य प्रयास किए जाने की उम्मीद जाहिर की।

 

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD