Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अकाली दल ने लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए मुख्यमंत्री को गांवों में जाने के लिए कहा

बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह खेत मजदूरों तथा दिहाड़ीदारों को 6 हजार रूपए दें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मजीठा (अमृतसर) , 27 Apr 2020

Last updated on: Apr 27, 2020, 00:00 IST

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज इस निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी सैनिटाइजेशन मुहिम शुरू की। इसके साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अनुरोध किया कि वह स्थिति की वास्तिविकता को समझने तथा लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए गांवों तथा मंडियों का दौरा करें।यहां एक जापानी मशीन के साथ एक अन्य सैनिटाइजेशन मुहिम शुरू करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि प्रेस के जरिए बयानबाजी करने से ज्यादा देर तक काम नही चलेगा। अब तो सीधी कार्रवाई की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने सभी खेत मजदूरों तथा दिहाड़ीदारों को 6 हजार रूपए की सीधी नकद सहायता देनी चाहिए। इसके अलावा सभी घरेलु उपभोक्ताओं के बिजली के बिल आधे कर देने चाहिए, नगरपालिका के टैक्स हटा देने चाहिए तथा उद्योगों के बिजली के नियमित खर्चे बंद कर देने चाहिए।सरदार मजीठिया ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि वह मंडियों में जाकर वहां के हालात अपनी आंखों से देखे। उन्होने कहा कि मंडियों में बारदाने की कमी के कारण किसानों को पास जारी नही किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि नमी संबधित सख्त नियमों के कारण किसानों को खरीद  एजेंसियों के पास अपनी फसल बेचने में मुश्किल आ रही है। उन्होने कहा कि किसानों को वादे के अनुसार उनकी फसल की कीमत नही मिल रही है। उठाई न होने के कारण मंडियां पूरी भरी पड़ी हैं। उन्होने कहा कि यहां तक की झाड़ भी कम हो गया है तथा इस संकट के समय में किसानों की सहायता करने के लिए गेंहू की एमएसपी पर बोनस देने की आवश्यकता है।

अकाली नेता ने मुख्यमंत्री से सांसद निधि कोष से पीपीई किटें खरीदनें संबधी हुए गबन में सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि यह एक अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है तथा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होने हरियाणा की तर्ज पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन दोगुने करके उन्हे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा पत्रकारों का 10 लाख रूपए का बीमा करने तथा दूध का भाव बढ़ाने की भी मांग की।मजीठा विधायक ने यह भी मांग की कि जो पंजाबी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, छतीसगढ़ तथा अन्य जगहों में फंसे हुए हैं, उन्हे जल्द वापिस लाया जाए। सरदार मजीठिया ने यह भी बताया कि राशन के बंटवारें को लेकर अभी भी राजनीति की जा रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेसियों को शराब की तस्करी करने की खुली छूट दी जा रही है। उन्होने कहा कि इस संबधी दो केस सामने आ चुके हैं। उन्होने बताया कि एक मामले में रोपड़ में एक विधायक का परिवार शराब की तस्करी करता हुए पकड़ा गया था तथा दूसरे केस में खन्ना में एक अवैध शराब का कारखाना पकड़ा गया। इन दोनों मामलों में कोई कार्रवाई नही की गई। उन्होने बताया कि दूसरे मामले में तो उसी एसएचओं के इलाके से शराब का कारखाना पकड़ा गया, जिसने दो गुरसिखों तथा उनके धार्मिक चिन्हों की बेअदबी की थी।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD