Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संजय धोत्रे ने देश में आईटी सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया

देश में 7.5 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं आरोग्य सेतु ऐप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2020

Last updated on: Apr 24, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं आईटी, संचार और एचआरडी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी (माइटी) मंत्रालय के विभिन्न विभागों और उपक्रमों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्होंने इस दिशा में किए गए विभिन्न उपायों पर संतोष जाहिर किया और विभागों से सामाजिक दूरी के सभी मानकों का पालन करते हुए राष्ट्र की सेवा में आगे आने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि देश में 7.5 करोड़ लोग अभी तक अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने इस ऐप को कोविड-19 से लड़ाई में सबसे अहम हथियारों और इस वैश्विक महामारी के दौरान आम आदमी की जीवन रेखाओं में से एक करार दिया। उन्होंने अधिकारियों से इस ऐप को लोकप्रिय बनाने के लिए हरसंभव उपाय करने को कहा।केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री धोत्रे सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ लॉकडाउन के बाद इन क्षेत्रों को धीरे-धीरे खोले जाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों और हितधारकों से इस अप्रत्याशित संकट के दौर में आईटी समाधान और सेवाओं को आम आदमी के फायदों पर केन्द्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने देश में प्रत्येक क्षेत्र की रीढ़ के तौर पर आईटी की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस संकटपूर्ण दौर में भारत सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए मिले इस ऐतिहासिक अवसर का हमें पूरा उपयोग करना चाहिए और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।देश में सीएससी के बेहद व्यापक नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल दौर में विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवाएं उपलब्ध कराकर इन सेवाओं को भुनाया जा सकता है। इससे उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें इस लॉकडाउन के दौरान चिकित्सा सुविधाएं हासिल करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Tags: Sanjay Shamrao Dhotre , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD