Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब कोविड-19 के विरुद्ध जंग में मिसाल कायम करेगा-बलबीर सिंह सिद्धू

व्यक्तियों का टेस्ट किया गया, जिनमें से 4404 नेगेटिव पाए गए और 29 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हुए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2020

Last updated on: Apr 16, 2020, 00:00 IST

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोरोना वायरस महामारी के मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार और पंजाब को कोविड-19 के विरुद्ध जंग में मिसाल कायम करेगा। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने यहाँ जारी एक प्रैस बयान में दी।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मामलों की संख्या के आधार पर भारत सरकार द्वारा पंजाब के 4 जि़लों को अति-संवेदनशील (हॉटस्पॉट) घोषित किया गया है। यह जिले एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, जालंधर और पठानकोट हैं। यह वह जिले हैं जिनमें अब तक कोविड-19 के 15 से अधिक मामले सामने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पंजाब दूसरी स्टेज में है और किसी भी तरह के अनिर्धारित हालातों का सामना करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अग्रणी कतार वाली टीमें लगातार प्रभावित मरीज़ों के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं, जो कि इस संक्रामक रोग को फैलने से रोकने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास एस.बी.एस. नगर की बेहतरीन मिसाल है, जहाँ पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस की चेन (श्रृंखला) को तोडऩे में सफलता हासिल की है और 26 मार्च से मरीज़ों की संख्या 19 पर ही रोक दी है।उन्होंने बताया कि जहाँ भी सामूहिक मामले सामने आए हैं, वहाँ इन मामलों के आस-पास के 3 किलोमीटर के दायरे वाले क्षेत्र को कंटेनमैंन प्लान के अधीन लाया जाता है। इलाके को सील कर दिया जाता है और किसी को भी उक्त क्षेत्र में आने-जाने की आज्ञा नहीं दी जाती। लक्षण पाए जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी और जांच की जाती है। अगर कोई व्यक्ति कोविड -19 से पॉजि़टिव पाया जाता है, तो उसको आइसोलेशन केन्द्रों में भेजा जाता है। स्वास्थ्य टीमें द्वारा लक्षण पाए जाने वाले व्यक्तियों की खोज के लिए नियमित रूप से सर्वे करती हैं। प्रशासन द्वारा लोगों को ज़रूरत की सभी वस्तुएँ घर-घर पहुंचाई जाती हैं।

बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि इसी तरह की रणनीति पंजाब सरकार द्वारा पहचान किए गए 9 जि़लों के 24 अति-संवेदनशील इलाकों में लागू की जा रही है, जबकि जिला एस.ए.एस. नगर और जालंधर पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है, क्योंकि यहाँ अब तक कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। प्रभावित मरीज़ों के संपर्क में आए व्यक्तियों के सैंपल लेने के अलावा इन दोनों जि़लों में टेस्टिंग की प्रक्रिया में और तेज़ी लाने के लिए 1000 रैपिड टेस्ट किटें दी गई हैं, जिससे इस बीमारी के फैलाव उसी इलाके तक ही रोक दिया जाए और जल्द से जल्द सभी नए पुष्टि किए गए मामलों को इलाज अधीन लाया जा सके।कैबिनेट मंत्री ने खुलासा किया कि बीमार मरीज़ों को मानक क्लिनीकल प्रबंध मुहैया करवाने के लिए और मृत्यु दर को काबू करने के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई गई है, जो मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को प्रबंधों सम्बन्धी फ़ैसले लेने में सहयोग देगी। कोविड-19 के मरीज़ों को आधुनिक इलाज सेवाएं मुहैया करवाने के लिए माहिर डॉक्टरों द्वारा लगातार वैबीनॉरस (ऑनलाइन विचार-विमर्श) का प्रबंध किया जा रहा है।पंजाब की मौजूदा स्थिति को उजागर करते हुए स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि यहाँ कोविड -19 के 186 मामलों की पुष्टि की गई है, जबकि 5193 व्यक्तियों के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 4404 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है और 29 व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के ज़्यादातर मामले विदेशी यात्रा से सम्बन्धित हैं या इनके संपर्क में आए हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मरीज़ों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में निरंतर घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। पुलिस विभाग की सहायता से सभी अति-संवेदनशील इलाकों के साथ जुड़ी हुई सडक़ें, सामान्य रास्तों को बंद कर दिया गया है और बीमारी के फैलाव की श्रृंखला को तोडऩे के लिए कफ्र्यू के नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा यदि आप प्रभावित मरीज़ों की मदद करना चाहते हो तो घरों में ही रहो और सरकार की हिदायतों की पालना करो।पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस के मरीज़ों के लिए की गई तैयारियों संबंधी बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी और प्राईवेट स्वास्थ्य केन्द्रों में 5186 आइसोलेशन बिस्तरों की पहचान की गई है और इसके साथ ही 480 वेंटिलेटर और 1100 आई.सी.यू. बिस्तरों का भी प्रबंध किया गया है।बहुत कम लक्षणों वाले मरीज़ों का ध्यान रखने के लिए 500-1000 बिस्तरों की सामथ्र्य वाले कोविड केयर आइसोलेशन केन्द्रों की योजना भी बनाई गई है, जबकि सभी गंभीर मरीज़ों को 3 सरकारी और 2 प्राईवेट मैडीकल कॉलेजों में भेजा जाएगा।उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार के पास ज़रूरी पी.पी.ई. किटों, एन-95 मास्क और ट्रिपल लेयर मास्क का स्टॉक मौजूद है, जिसको सभी अस्पतालों और सरकारी मैडीकल कॉलेजों को मुहैया करवाया जा रहा है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD