Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पटियाला की सब्ज़ी मंडी में पुलिस टीम पर घातक हमला करने के मामले में एक महिला समेत 11 निहंग गिरफ्तार

तलवार से किये गये हमले में ए.एस.आई. का हाथ कटा, पुलिस के तीन और जवान और मंडी बोर्ड का एक मुलाजि़म भी जख्मी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 12 Apr 2020

Last updated on: Apr 12, 2020, 00:00 IST

पटियाला की सब्ज़ी मंडी में आज प्रात:काल पुलिस पार्टी पर घातक हमले के मामले में 11 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। इस घटना में निहंगों के एक पक्ष ने पुलिस पार्टी पर हमला करके एक ए.एस.आई. का हाथ काट दिया था।आई.जी. पटियाला जतिन्दर सिंह औलख और जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पटियाला पुलिस पार्टी पर निहंग डेरा कंपलैक्स जिसमें गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब भी है, के अंदर से गोली चलाई गई जिसके बाद कार्यवाही करके एक महिला समेत 11 मुलजिमों को काबू किया गया। इससे पहले पटियाला के एस.एस.पी. के नेतृत्व में डेरा प्रमुख बाबा बलविन्दर सिंह को बार-बार अपीलें और बातचीत करके अपने हथियारों के साथ आत्म समर्पण करने के लिए कहा परन्तु निहंगों ने आत्म समर्पण से इन्कार कर दिया जिससे पुलिस ने अगली कार्यवाही को अंजाम दिया। इस घटना में एक निहंग निरभव सिंह ज़ख्मी हुआ जिसको तुरंत पटियाला अस्पताल भेज दिया गया।डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि आज प्रात:काल सनौर रोड़ की सब्ज़ी मंडी में तैनात पुलिस टीम पर घातक हमला करने वालों में पाँच व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन्होंने मंडी में आते समय कई बैरीकेड तोड़ कर पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया जिन्होंने निहंगों से कफ्र्यू के पास संबंधी पूछा था। उन्होंने बताया कि पटियाला की सब्ज़ी मंडी में पुलिस पार्टी पर हमले को अंजाम देने वालों में निहंग प्रमुख बाबा बलविन्दर सिंह मुख्य तौर पर शामिल था। वह टाटा जेनन व्हीकल में अन्य चार व्यक्तियों के साथ मंडी में आया था।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस हमले की सख्त शब्दों में निंदा करते हुये चेतावनी दी कि राज्य में कोविड -19 की महामारी के फैलाव को रोकने के लिए 23 मार्च से लगे कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद पंजाब पुलिस के जवान लोगों की जान बचाने की ख़ातिर अपनी जि़न्दगियां जोखिम में डाल रहे हैं और इन पर कोई भी हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने डी.जी.पी. को इस कठिन समय में राज्य की कानून-व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के खि़लाफ़ पूरी सख्ती से पेश आने के आदेश दिए।

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि दो पेट्रोल बमों और एल.पी.जी. सिलंडरों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार मुलजिमों के पास से बरामद किये गए हैं जिनमें बरछे, कृपाणों जैसे देसी हथियार और कुछ इस्तेमाल कियेे हुए कारतूस शामिल थे। इसके अलावा सुलफ़ा मिश्रित पाँच भुक्की के बैग और व्यापारिक मात्रा वाले नशे और 39 लाख रुपए की नगदी भी मिली है। रसायनिक पदार्थों वाली बोतलें भी मिली हैं।डी.जी.पी. ने बताया कि ए.एस.आई. हरजीत सिंह (2155) जिसका सब्ज़ी मंडी में हमले के दौरान हाथ काटा गया था, का हाथ वापस जोडऩे के लिए पी.जी.आई. चंडीगढ़ में प्लास्टिक सजऱ्री चल रही है जहाँ उसे घटना के बाद तुरंत ले जाया गया था। इस घटना में जहाँ हरजीत सिंह का बायां हाथ काटा गया वहीं तीन अन्य पुलिस मुलाजि़म भी ज़ख्मी हुए। थाना सदर पटियाला के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बिक्कर सिंह (10 पी.आर.), ए.एस.आई. हरजीत सिंह की बायीं बाज़ू, टांग और पीठ तीखे हथियार के हमला से ज़ख्मी हो गई। तीखे हथियार के हमले से ए.एस.आई. राज सिंह (1415) की बाएं पैर और ए.एस.आई. रघबीर सिंह (1445) के शरीर पर गहरी चोटें लगी। इसके अलावा मंडी बोर्ड कर्मचारी ए.आर. यादविन्दर सिंह को भी हमले में मामूली चोटें लगीं।सारी घटना बारे विस्तार में जानकारी देते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि मुलजिमों ने डेरा कंपलैक्स के अंदर मोर्चा बनाया हुआ था और डेरे के घेरे के पास एल.पी.जी. सिलेंडर रखे हुए थे और मुलजिम उनको घेराबन्दी करने वाली पुलिस पार्टी को नुक्सान पहुंचाने के लिए इन सिलेंडरों को आग लगाकर धमका करने को तैयार बैठे थे। पुलिस द्वारा लाऊड स्पीकर के द्वारा बार-बार ऐलान किया जा रहा था। उन्होंने न केवल आत्मसमर्पण से इन्कार कर दिया बल्कि पुलिस को गालियां निकालते हुए धमकियां देने लगे कि अगर वह उनके नजदीक आए तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।डी.जी.पी. के अनुसार पुलिस ने फिर सरपंच और कुछ गाँव वासियों को अंदर जाने के लिए कहा और उन्होंने लोगों को बाहर आने के लिए मनाने का प्रयास किया परन्तु वह भी असफल रहे। इसके बाद पुलिस पार्टी ने गुरुद्वारे के अंदर से ऊँची ऊँची आवाजें सुनीं जिससे उनको लगा कि जैसे अंदर कुछ बेकसूर लोगों को कमरों में बंधक बनाया हुआ है जो इस समय मुसीबत में हैं।

आई.जी. पटियाला और एस.एस.पी. पटियाला के नेतृत्व में पटियाला पुलिस टीम ए.डी.जी.पी. राकेश चंद्र के नेतृत्व वाले स्पैशल ऑपरेशन ग्रुप (एस.ओ.जी.) के साथ निहंग अपराधियों को बाहर निकालने के लिए फिर से इमारत के अंदर दाखिल हुई। डी.जी.पी. ने बताया कि मुलजिमों ने पकड़े जाने से पहले पुलिस कर्मियों पर कुछ गोलियाँ भी चलाईं। उन्होंने बताया कि सारी कार्यवाही इस तरह नाजुक और सावधानी के साथ की गई कि गुरूद्वारा साहिब की मर्यादा और पवित्रता को बरकरार रखा जाये।मुलजिमों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज किये गए हैं। पहला केस सब्जी मंडी, सनौर रोड पटियाला में हुई घटना के लिए थाना सदर पटियाला में आई.पी.सी. अधीन इरादतन कत्ल, गंभीर जख्मी, दंगे, सरकारी अधिकारी / कर्मचारी पर हमला करने और आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया है। बलविन्दर सिंह, जगमीत सिंह, बंत सिंह और निरभव सिंह के खिलाफ थाना सदर पटियाला में एफ.आई.आर. नंबर 70 तारीख 12.04.2020 को आई.पी.सी. की धारा 307, 323, 324, 326, 353, 186, 332, 335, 148 समेत आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 188 और 51 अधीन मामला दर्ज किया गया है।दूसरा केस एक महिला समेत 11 व्यक्तियों के खिलाफ थाना के पासियाना, पटियाला में (एफ.आई.आर. नंबर 45 तारीख 12.04.2020) इरादतन कत्ल, पुलिस पार्टी पर हमला, डी.एम.ए. एक्ट 2005 की धारा 54, विस्फोटक एक्ट की धारा 3, 4, यू.ए.पी.ए एक्ट 1967 की धारा 13,16,18,20, आम्र्ज एक्ट की धाराओं 25,54,59 अधीन दर्ज किया गया है।खिचड़ी साहिब कंपलैक्स, बलबेड़ा जहाँ निहंग रह रहे थे, से भुक्की की 5-6 बोरियों की बरामदगी होने पर एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन एक और केस दर्ज किया गया है। उनकी संपत्ति नशों की व्यापारिक मात्रा की बरामदगी के कारण जब्त की जायेगी।

मुलजिमों की मुकम्मल सूची इस प्रकार है:-

1) बंत सिंह उर्फ काला पुत्र अजैब सिंह वासी गाँव अलोवाल थाना सिविल लाईन पटियाला - उम्र लगभग 50 साल)

2) जगमीत सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी गाँव अमरगढ़ थाना अमरगड़ जिला संगरूर - उम्र 22 साल

3) बलविन्दर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी गाँव करहाली थाना पासियाना - उम्र 50 साल (निहंग प्रमुख)

4) गुरदीप सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी जैन मोहल्ला समाना थाना सिटी समाना - उम्र 24 साल 

5) नन्ना

6) जंगीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गाँव प्रतापगढ़ थाना सदर पटियाला - उम्र 75 साल

7) मनिन्दर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी महमूदपुर थाना अमलोह - उम्र 29 साल

8) जसवंत सिंह पुत्र भिंडर सिंह निवासी चमारू थाना घनौर - उम्र 55 साल

9) दर्शन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी धीरू माजरी पटियाला थाना सिवल लाइन

10) निरभव सिंह

11) सुखप्रीत कौर पत्नी जगमीत सिंह निवासी खिचड़ी साहिब बलबेड़ा - उम्र 25 साल 

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD