Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से किया पीपीई, रैपिड डायग्नोस्टिक किट और वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने का आग्रह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 10 Apr 2020

Last updated on: Apr 10, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से राज्य में रैपिड डायग्नोस्टिक किट के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि मौजूदा चिकित्सा सुविधाओं को प्रभावी ढंग से कोविड-19 से लड़ने के लिए सुदृढ़ किया जा सके। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राज्य को 60 वेंटिलेटर प्रदान करने का भी आग्रह किया ताकि जरूरत पड़ने पर पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर उपलब्ध हों।मुख्यमंत्री ने आज यह बात विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेस के दौरान कही।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री को आस्वस्थ किया कि केंद्र सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने आज तक राज्य में 6 अस्पताल कोविड-19 अस्पताल के रूप में अधिसूचित किए हैं, जिनमें श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कालेज नेरचैक, जिला मण्डी, इएसआई अस्पताल काठा बद्दी जिला सोलन, चेरिटेबल अस्पताल भोटा जिला हमीरपुर, एस.एस. मेमोरियल आर्शीवाद अस्पताल चम्बा, नागरिक अस्पताल सरांह जिला सिरमौर और अग्रवाल अस्पताल ज्वालामुखी जिला कागड़ा शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शुरू किए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर लगभग 60 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी एकत्र की गई है। 

उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार को विभिन्न प्रकार के लक्षणों से प्रभावित लोगों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में इस अभियान के तहत पूरे राज्य को कवर कर लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में लगभग 50 स्वास्थ्य उप केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेली-मेडिसिन सुविधाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से विशेषज्ञ परामर्शदाता चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रहे हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि अब तक कोविड-19 के लिए 773 लोगों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 745 लोगों को नेगेटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 28 पाॅजिटिव मामले हैं, जिनमें से दो ठीक होकर घर भेज दिए गए हैं, चार राज्य के बाहर इलाज के लिए चले गए हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में आज कोविड-19 के 21 मामले आए हैं, जिनमें से सभी तब्लीगी जमात या उनके करीबी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कवारनटाईन सुविधा के लिए लगभग 6600 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा 510 बिस्तरे आइसोलेशन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य में कोविड-19 पाजिटिव रोगियों के लिए लगभग 450 बिस्तर उपलब्ध हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में कफ्र्यू प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की खरीद के लिए कफ्र्यू में ढील के दौरान सोशल डिस्टेंस का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर.डी. धीमान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD