Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कानूनगो एसोसिएशन के नुमाइंदों और समाज सेवकों ने उठाई कोरोना के मरीजों की देखभाल और संस्कार की जिम्मेवारी

डिप्टी कमिश्नर से मिलकर कहा संकट की इस घड़ी में हर तरह की सेवा के लिए हैं तैयार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 10 Apr 2020

Last updated on: Apr 10, 2020, 00:00 IST

रेवेन्यू कानूनगो एसोसिएशन के कैशियर संतोख सिंह, मंदिर बाबा बालक नाथ सोसाइटी से लेखराज, विपन कुमार ने शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर श्री कुलवंत सिंह से मुलाकात करके कोरोना से पीड़ित मरीजों की देखभाल और किसी की मौत होने पर संस्कार करने की जिम्मेदारी उठाई है। कैशियर संतोख सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर की अपील के बाद वह लोग संकट की इस घड़ी में अपनी सेवाएं देने के लिए आगे आए हैं। कुछ दिन पहले एक संदिग्ध कोरोना मरीज की मौत के बाद उसके संस्कार को लेकर काफी दिक्कत आई थी, जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह ने लोगों से संस्कार का विरोध करने की बजाय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की थी। इस अपील के बाद कई समाज सेवी संस्थाएं अपनी सेवाएं देने के लिए आगे आईं।कैशियर संतोख सिंह ने बताया कि वह शहर की कुछ समाज सेवी संस्थाओं के साथ जुड़े हुए हैं और अगर जिले में कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी केस सामने आता है तो वह अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं। संबंधित मरीज की देखभाल और भगवान न करे अगर कोई मौत हुई तो शव के दाह संस्कार तक का कार्य वह करेंगे।डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह ने इन समाज सेवियों के जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई केसों में यह देखा गया है कि कोरोना प्रभावित मरीज की मौत के बाद उसके परिवारिक सदस्य ही पीछे हट जाते हैं जबकि कानूनगो संतोख सिंह, लेखराज व विपन कुमार जैसे समाज सेवक संकट की इस घड़ी में सेवा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रशंसनीय कदम है और दूसरे लोगों को भी जागरूक होकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

 

Tags: DC Ferozepur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD