Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब सरकार ने मैडीकल, चिंता और परेशानी से जुड़े मुद्दों संबंधी सलाह के लिए विशेष कोविड हेल्पलाइन नंबर 18001804104 किया जारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2020

Last updated on: Mar 30, 2020, 00:00 IST

लॉकडाउन के दौरान मैडीकल और परेशानी से जुड़े अन्य मुद्दों के प्रभावशाली ढंग से हल के लिए, पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को नागरिकों के लिए एक स्पैशल हेल्पलाइन नंबर 18001804104 शुरू किया गया है जिससे लोग टेली-कॉन्फ्ंस पर सीनियर डॉक्टरों के नैटवर्क से जुड़ कर कोविड-19 और इससे सम्बन्धित अन्य परेशानियों के लिए मैडीकल सलाह ले सकते हैं।इस मंतव्य के लिए आई.एम.सी. द्वारा 1800 से अधिक सीनियर डॉक्टरों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनको इसके प्रोटोकोल और कार्यक्षमताओं संबंधी नियमित तौर पर प्रशिक्षण दिया गया है। यह जानकारी प्रशासनिक सुधारों और सार्वजनिक शिकायतें विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने दी।हेल्पलाइन की महत्ता पर ज़ोर देते हुए विनी महाजन ने कहा कि एमरजैंसी डॉक्टरी सहायता के लिए मामलों की पहचान करने और उनको पहल देने के लिए एक इंटैलीजैंट कोरोना वायरस ट्राईएजिंग सिस्टम विकसित किया गया है। यह प्रणाली आइसोलेशन, घरेलू क्वारंनटाइन और वह लोग जिनको डॉक्टरी देखभाल की ज़रूरत है, के लिए मामलों की पहचान करने में सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि आगे की जांच और कार्यवाही के लिए केस सरकार को सूचित किये जाएंगे।प्रशासनिक सुधार और शिकायत निवारण विभाग द्वारा हेल्पलाइन शुरू की गई है जो कि पंजाब सरकार के राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम (एस.सी.सी.आर.) और इंडियन मैडीकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) की पंजाब राज्य शाखा के साथ मिलकर अमल में लाई जा रही है। इस विशेषता को एंडरॉयड प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर उपलब्ध कोवा पंजाब मोबाइल एप्लीकेशन में भी शामिल किया गया है।लॉकडाउन के दौरान ग़ैर-एमरजैंसी मामलों में डॉक्टरों तक पहुँच न होने के कारण लोगों में घबराहट और सहम है। 

उसने आगे कहा कि डॉक्टरों से पेशेवर डॉक्टरी सलाह लेने से लोगों को उनके अपने लक्षणों को समझने में मदद मिलेगी और वह ज़रूरत के अनुसार अपने और अपने परिवार के भले के लिए काम कर सकेंगे।विनी महाजन ने आगे कहा कि समाज के सबसे गरीब वर्गों के लिए कफ्र्यू के दौरान मानक डॉक्टरी सलाह और इलाज तक पहुँच बनाने में यह तकनीक बहुत सहायता करेगी।हेल्पलाइन के कामकाज संबंधी बताते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली कॉल का पहले आईवीआर के द्वारा जवाब दिया जाएगा। यह आईवीआर अपेक्षित सहायता के आधार पर कॉल को फि़ल्टर करेगा और कोविड या स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य मुद्दों संबंधी डॉक्टरी सलाह की ज़रूरत होने के मामलों में और ज्य़ादा जानकारी जैसे कि हाल ही में की गई यात्रा और लक्षणों सम्बन्धी जानकारी हासिल करेगा। यह जानकारी आईएमए डॉक्टरों के नैटवर्क के द्वारा साझी की जाएगी और नागरिक को एक रजिस्टर्ड डॉक्टर से कॉल-बैक आएगी जो आगे मरीज़ की स्थिति संबंधी जानकारी हासिल करके इलाज, सावधानियां और अन्य संबंधित क्रियाओं संबंधी सलाह देगा।आईएमए पंजाब अधीन डॉक्टर इस महामारी से निपटने के लिए स्वयं सहायता करने के लिए वचनबद्ध हैं।नागरिकों को कोविड के साथ-साथ स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य मुद्दों बारे सलाह दी जाएगी क्योंकि लॉकडाउन के दौरान नागरिकों के लिए पेशेवर डॉक्टरी सलाह लेना और उन तक पहुँचना मुश्किल हो सकता है। आईएमए पंजाब के प्रधान डॉ. नवजोत दहिआ ने कहा है कि नागरिकों में पसरे डर को ख़त्म करने और उनको मानक इलाज और डॉक्टरी सलाह परामर्श देने के लिए आईएमए सभी प्रयास करेगी।     

 

Tags: Vinny Mahajan , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD