Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में आज कोरोना वायरस के सभी 17 मामले नेगेटिव पाए गए : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 29 Mar 2020

Last updated on: Mar 29, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 वायरस के लिए आज टांडा मैडिकल कालेज में 12 और आई.जी.एम.सी. शिमला में 5 सैम्पल लिए गए और सभी 17 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोविड-19 वायरस को लेकर आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 2673 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 811 लोगों ने 28 दिनों की आवश्यक निगरानी अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 196 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार के निर्देशों पर सख्ती से अमल किया जाए और सीमावर्ती क्षेत्रों में भोजन और ठहरने की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों से प्रदेश में इस वायरस का संक्रमण न फैल पाए ।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बारे में लोगों को नियमित रूप से जानकारी प्रदान की जानी चाहिए और यह भी सुनिश्चित बनाए जाए कि आवश्यक वस्तुओं की कहीं भी कमी न हो। इस रोग से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए लोगों को अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि इस वायरस से बचाव की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों में अपना सहयोग दें।स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी.धीमान ने कहा कि मैसर्ज इन्नोवा कैपटैब लिमिटेड बद्दी के मनोज अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को हाईड्राॅक्सी क्लोरोक्विन की 1,50,000 गोलियां दान की हैं। चण्डीगढ़ डिस्टीलर्स बाटलर्स लिमिटेड के अध्यक्ष ने 700 लीटर हैंड सैनेटाईजर जबकि एचडीएमए ने विभाग को हैंड सैनेटाईजर की 4500 बोतलें भेंट की हैं। उन्होंने इस योगदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, पुलिस महानिदेशक एस.आर.मरडी, सचिव रजनीश और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन भी बैठक में उपस्थित थे।  

 

Tags: Jai Ram Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD