Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कान्फ्रेंस

भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने लिया राज्यों की तैयारियों का जायजा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 27 Mar 2020

Last updated on: Mar 27, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राष्ट्रपति भवन और राजभवन के बीच आयोजित डिजिटल वीडियो कान्फ्रेंस में भाग लिया। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यालय से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित किया, और उनके साथ कोविड-19 को लेकर तैयारियों व उठाए गए एहतियाती कदमों की जानकारी ली।

भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति द्वारा राज्यपालों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस में उठाए गए मुख्य बिन्दु:

वित्त मंत्री द्वारा घोषित 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।

गरीब और जरूरतमंद को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए तथा कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए।

आवश्यक आपूर्ति को बनाए रखा जाना चाहिए।

सामुदायिक रसोई और चिकित्सा आपूर्ति रेडक्राॅस के माध्यम से शुरू की जाएगी।

गैर सरकारी संगठन और धार्मिक और धर्मार्थ संगठनों को शामिल किया जाना चाहिए।

प्रवासी श्रमिकों की मदद की जाए।

लोगों से किताबें, योग, आध्यात्मिक गतिविधियाँ पढ़कर घर पर समय बिताने के लिए कहें।

नामित विक्रेताओं के माध्यम से घर तक सामान उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल वेंडिंग सेवाएं शुरू की जानी चाहिए।

वीडियो कान्फ्रेस के समापन पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा दी गई टिप्पणी:

राज्यपालों को स्थिति की निगरानी और मार्गदर्शन करना चाहिए और राज्य सरकारों को नियमित रूप से सलाह देनी चाहिए।

राज्यपाल स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रतिदिन या दो दिनों में एक बार मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं।

यदि संभव हो तो राजभवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की जा सकती है, जहाँ मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य महत्वपूर्ण कार्यकत्र्ता (यदि आवश्यक हो) माननीय राज्यपालों के साथ स्थिति और तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।इस अवसर पर, राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति नियंत्रण में है और वह स्वयं भी नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव तथा अन्य अधिकारियों के निरंतर सम्पर्क में हैं। प्रदेश में पूर्ण समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देर्शों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के उपायुक्तों तथा अन्य अधिकारियों के साथ टेली कांफ्रेंस के माध्यम से प्रबंधों की समीक्षा की है और उचित दिशा-निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में विशेष रूप से जनजातीय लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार को सुझाव दिए हैं, जिनपर अमल किया जा रहा है। उन्हें खाद्यान्न और अन्य सामग्री की कोई कमी न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बात करके उनकी तैयारी की भी जानकारी ली गई है।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि उन्होंने मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कर्मियों, और प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में सरकार के प्रबंधों की समीक्षा कर के अधिकारियों को उचित आदेश दिए हैं। 

उनके लिए राशन, दवाओं, भोजन, और पानी की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 2248 लोग विदेश से आये हैं, इन सब को निगरानी में रखा गया है। इनमे से 633 लोग असिमटोमेटिक थे, जिन्होंने 28 दिन की कोरांटीन अवधि पूरी कर ली है। 184 लोग राज्य छोड़ कर चले गए हैं। 26 मार्च तक प्रदेश में कुल 133 लोगों के सेम्पल जांचे गए हैं जिन में से तीन मामले पाजीटिव पाए गए। इनमं से एक व्यक्ति की 23 मार्च, 2020 को मृत्यु हो गई। यह व्यक्ति 68 वर्षीय तिब्बती था जो अमरीका से आया था। उसके सभी सम्पर्कों की पहचान करके आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभी प्रदेश में 1422 लोग घरों में कोरांटीन में हैं। प्रदेश मे सभी जरूरी सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। राशन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। स्वास्थ्य संस्थानों में मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल-आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं।राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्तर पर इस महामारी को देखते हुए रेडक्रास की भूमिका को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। रेडक्रास की सभी शाखाओं और स्वयंसेवकों को उपायुक्तों के मार्गदर्शन में काम करने को कहा गया है। रेडक्रास शाखाएं जिलों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, पानी, दवाइयां आदि उपलब्ध करवा रही हैं। रेडक्रास सोसाइटियों द्वारा जिला स्तर पर स्वयं सेवी संगठनों के साथ मिल कर मास्क, प्रोटेक्टिव गियर आदि बनाने का काम भी शुरू किया है जो चिकित्सकों के सहयोगियों और सफाई कर्मियों के लिए उपयोगी हैं।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, राजभवन के अधिकारी और एनआईसी के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Ram Nath Kovind , Bandaru Dattatreya , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD