Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने लाकडाउन अवधि के दौरान ने लोगों से घरों में बने रहने आग्रह किया

डीसी, एसपी और सीएमओ के साथ वीडियो कान्फ्रेंस में दिए जरूरी निर्देश

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 25 Mar 2020

Last updated on: Mar 25, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश में 21 दिनों तक लाकडाउन के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यहां से सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की।उन्होंने राज्य के लोगों से लाकडाउन के दौरान अपने घरों में बने रहने का आग्रह किया क्योंकि सरकार ने कोरोना महामारी से उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि नैदानिक प्रतिष्ठान अधिनियम या महामारी रोग अधिनियम 1897 और आईपीसी की धाराओं के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपायुक्तों को कर्फ्यू की अवधि में छूट के दौरान लोगों के बीच पर्याप्त सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी इस कार्य में शामिल करने के लिए कहा क्योंकि वे गांवों के साथ-साथ शहरी स्थानीय निकायों में भी में जमीनी स्तर पर सामाजिक दूरी को बनाए रखने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि लाकडाउन में छूट के घंटों के दौरान दुकानदार अपनी दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं को सैनिटाइजर प्रदान करें। उन्होंने छूट अवधि के दौरान सामान उपलब्ध कराने में वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता देने के लिए भी कहा।जय राम ठाकुर ने पुलिस और कानून-व्यवस्था लागू करने वाली अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे रोजमर्रा की जरूरतों के सामान जैसे दूध, ब्रेड और सब्जियां आदि खरीदने के लिए आने वाले लोगों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों की सीमा पूरी तरह से सील कर दिया गया है और प्रशासन कोयह सुनिश्चित करना चाहिए कि और बाहरी लोगों को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिले।

मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एन -95 मास्क सहित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के विभिन्न जन उपयोगी बिलों जैसे बिजली, पानी आदि के भुगतान की तारीख को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कर्फ्यू के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न सरकारी विभागों और गैर-सरकारी संगठनों के बीच उचित समन्वय की आवश्यकता भी महसूस की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में मंदिरों को पहले ही बंद कर दिया है, लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई मंदिर खुले हैं। उन्होंने कर्फ्यू में छूट के घंटों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सामाजिक सभा की जाँच करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों को स्प्रे, उर्वरकों और कीटनाशकों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को भी आवश्यक वस्तुओं के दायरे में लाया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2186 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिसमें से 591 लोगों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूरी कर ली है। अब तक 99 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है और आज 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई और सभी जो निगेटिव पाई गई है।मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि कर्फ्यू में ढील देकर प्रशासन लोगों को लाॅकडाउन के प्रभाव को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि राज्य में पीपीई किट का पर्याप्त स्टाॅक है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय और डाइट छात्रावासों के भवनों को श्रेणी ‘बी’ के रोगियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने कहा कि पुलिस विभाग कर्फ्यू में छूट के घंटों के दौरान लोगों को सुविधा देने के अलावा कर्फ्यू का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगा।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह मनोज कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय कुंडू, सचिव रजनीश और देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डीसी राणा और निदेशक सूचना और जन सम्वपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने भी बैठक में भाग लिया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD