Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

धार्मिक स्थानों पर समारोह ना किया जाएः कुमार अमित

कोरोना वायरस से बचाव के लिए डी.सी ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 19 Mar 2020

Last updated on: Mar 19, 2020, 00:00 IST

ज़िला पटियाला प्रशासन की तरफ से नोवल कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उठाए जा रहे कदमों के मद्देनज़र डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित ने आज ज़िला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न धर्मों के नेताओं और धार्मिक स्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है।डिप्टी कमिश्नर ने अपील की है कि मानवता की भलाई के लिए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने ज़िले में विभिन्न धर्मों के स्थानों में लोगों के समारोह ना करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से जारी निर्देशों की पालना यकीनी बनाई जाये।श्री कुमार अमित ने कहा कि धार्मिक आस्था के चलते बेशक हर किसी की इच्छा है कि वह अपनी धार्मिक श्रद्धा मुताबिक अपने धार्मिक स्थान के दर्शन ज़रूर करे परंतु समुची मानवता को किसी भयानक बीमारी से बचाने के लिए भीड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज़ करके हम समुची मानवता का भला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्ति की तरफ से खांसने और छींकने या उसके संपर्क में आने से आगे यह बीमारी फैलती है और भीड़ में प्रभावित व्यक्ति का पता नहीं चलता कि कौन -कौन प्रभावित है, जिस के लिए हमें कुछ समय के लिए प्रशासन की तरफ से दी गई हिदायतों की पालन करके इस वायरस को आगे फैलने से रोकने में सहयोग करना चाहिए।इसी उपरांत डिप्टी कमिश्नर सरी कुमार अमित और एस.एस.पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू ने कोरनटीन के लिए किये गए प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए गुरुद्वारा श्री दुखः निवारण साहब में जा कर प्रबंधों का जायज़ा भी लिया। उन्होंने इस मौके यहाँ संगत के बड़े समारोह होने से रोकने सम्बन्धित विचार विमर्श करने के लिए प्रबंधकों के साथ भी अलग तौर पर बैठक की है। डिप्टी कमिश्नर ने इसी दौरान शिरोमणि  समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल के साथ भी फ़ोन पर बातचीत करके सहयोग की माँग भी की।इस से पहले धार्मिक नेताओं के साथ की बैठक में श्री कुमार अमित ने कहा कि धार्मिक स्थानों में लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जहाँ बड़े समसारोह ना किए जाएँ वहीं ही इसके अतिरिक्त साफ़ सफ़ाई और हाथों को साफ़ करने सहित सैनेटाईज़र का भी विशेष कर प्रबंध रखा जाये।इस मीटिंग में शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान श्री पवन कुमार गुप्ता, राधा स्वामी डेरे की तरफ से डा. के.डी. सिंह, श्री तुंग नाथ मंदिर समिति से सुखबीर सिंह, लाल मस्जिद से इमाम, मस्जिद बैंक कालोनी से मुफ्ती अफ़ाक, संत निरंकारी मंडल से दरबारा सिंह, मंदिर श्री केदार नाथ से श्री मुकेश ठाकुर, निरंकारी मिशन पटियाला से दर्शन सिंह, बद्दरी नाथ मंदिर से श्री नवीन शर्मा, शिरोमणि अकाली दल से श्री विनीत सहगल, श्री तुंग नाथ मंदिर समिति प्रधान श्री रमेश चंद, सूबा प्रधान मंदिर समिति श्री अश्वनी गोगी सहित अन्य धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: DC Patiala , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD