होशियारपुर के अंदर जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने व सरकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव डल्लेवाल की पंचायत को 12 लाख 40 हजाररु पए के चैक भेंट करते हुए रखे। श्री अरोड़ा ने इस दौरान पंचायत को कम्यूनिटी सैंटर व गलियों के निर्माण के लिए 6 लाख, खेल को प्रफुल्लित करने के लिए 4 लाख व गांव की दो महिलाओं को कच्चे मकान को पक्का बनाने के लिए 2 लाख 40 हजार रु पए के चैक दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में होशियारपुर को और ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है, ताकि जरु रतमंद सरकार की इन योजनाओं का लाभ ले सकें।कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने गांव वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से गांव में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योज्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से विशेष तौर पर नौजवानों के लिए कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विकास कार्यों के साथ-साथ गांवों में खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं ताकि पंजाब की जवानी को तंदुरु स्त व स्वस्थ बनाया जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गांव वासी नशे के खिलाफ एकजुट हों, क्योंकि एकजुटता से ही नशे के कुष्ठ को जड़ से खत्म किया जा सकता है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी ओर से लगातार गांवों का दौरा जारी है, ताकि गांवों की मांगों के अनुसार काम करवा कर गांवों की नुहार बदली जा सके। उन्होंने कहा कि गांव वासियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरु री है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए यत्नशील है,जिसको लेकर सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर पर मुहैया करवा रही है। इस अवसर पर देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच श्री जीत लाल, नंबरदार मास्टर जय राम, श्री राम जी दास, श्री कुलदीप अरोड़ा, श्री गुरमेल चंद, श्री संत राम, श्री विजय कुमार, श्री शमशेर सिंह,श्री राहुल गोहिल, श्री हरमेश चंद्र, श्री धर्मजीत सिंह, श्री हंस राज, श्री हरी राम,श्री सुरेश कुमार, श्री अवतार सिंह, श्री सुभाष चंद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।