Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश को नशा मुक्त बनाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने गांव ठरोली की पंचायत को बाबा विश्वकर्मा धर्मशाला के निर्माण के लिए दिया ढाई लाख रुपए का चैक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Mar 2020

Last updated on: Mar 12, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने नशे के खिलाफ एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय से ही समाज को नशा मुक्त किया जा सकता है। यह विचार उन्होंने गांव ठरोली की पंचायत को बाबा विश्वकर्मा धर्मशाला के निर्माण के लिए ढाई लाख रु पए का चैंक सौंपते हुए रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश से नशे को जड़ से उखाडऩे के लिए सरकार की ओर से जहां डैपो व बडी जैसे प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं वहीं नशे की दलदल में फंसे मरीजों को इलाज करने के लिए पुर्नवास केंद्र, ओ.ओ.ए.टी सैंटर व नशा छुड़ाओ केंद्र भी खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से गांवों को नशा मुक्त बनाने में पंचायतों ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए जिले के 45 गांवों को ड्रग फ्री बनाया है।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के सभी गांवों का पहल के आधार पर विकास करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखती है और आने वाले समय में क्षेत्र के गांवों की नुहार बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत युवाओं को रोजगार देने की सिलसिला जारी है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली को प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर बनाने के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास रुम बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर प्रदेश का पहला ऐसा विधान सभा क्षेत्र है जिसमें सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रु म बनाए हैं व बच्चों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए आर.ओ. सिस्टम लगाए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गांवों में लड़कियों को भी पढ़ाई के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर लड़कियां सिद्ध कर रही हैं कि वे कोई भी मंजिल पा सकती हैं। इस अवसर पर देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच सर्वजीत सिंह, श्री कुलदीप अरोड़ा, श्री मलूक चंद, श्री मंजीत सिंह, श्रीमती राज रानी, श्रीमती सरोज बाला, श्री राहुल गोहिल, श्री हरमेश लाल, श्री शशि भूषण, श्री धरमिंदर, श्री बलवीर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD