ऑल पार्टी डेवल्पमेंट कमेटी, रियासी के सदस्यों ने सुख देव शर्मा के नेतृत्व में आज उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु से राजभवन में मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मदर एंड चाइल्ड हेल्थकेयर अस्पताल रियासी में उपकरण और मशीनरी के साथ आवश्यक सहायक कर्मचारियों को तैनात करके स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने से संबंधित मांगों का एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वे सुला से भीमगढ़ किले तक रोपवे परियोजना की स्थापना की संभावना पर ध्यान दें और ऐतिहासिक किले के आसपास के वन क्षेत्र को चिड़ियाघर या हिरण पार्क में परिवर्तित करें।उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को उनके द्वारा उठाये गये सभी वास्तविक मुद्दों और मांगों की समीक्षा करने का आश्वासन दिया।