Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित कुल 73 लाख अभ्‍यर्थियों में से 40 प्रतिशत महिला अभियर्थी : डॉ. महेन्‍द्र नाथ पांडेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Mar 2020

Last updated on: Mar 04, 2020, 00:00 IST

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस – 2020 के अंतर्गत मनाए जा रहे समारोहों की कड़ी में आज राष्‍ट्रीय राजधानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। मंत्रालय के अधीनस्‍थ आईटीआई, प्रधानमंत्री कौशल केन्‍द्र और जन शिक्षण संस्‍थान सहित विभिन्‍न संस्‍थान और निकाय भी आज विभिन्‍न स्‍थानों पर कई तरह के आयोजन कर रहे हैं। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्‍द्र नाथ पांडेय ने नई दिल्‍ली में आयोजित इस कार्यक्रम में उन विजेताओं का अभिनंदन किया, जो इस तरह के संस्‍थानों में आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे थे। सरकार के विभिन्‍न कौशल एवं उद्यमिता कार्यक्रमों से लाभान्वित होने वाली अनेक महिलाओं ने अपनी-अपनी ये गाथाएं सुनाईं कि किस तरह से इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए उन्‍होंने विश्‍वास प्राप्‍त किया और अपने जीवन में वित्तीय स्थिरता हासिल की।कौशल भारत मिशन के विभिन्‍न कार्यक्रमों एवं पहलों की बदौलत सफलता हासिल करने वाली महिलाओं की सराहना करते हुए डॉ. पांडेय ने इन महिलाओं के ठोस प्रयासों और उपलब्धियों के लिए उन्‍हें बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि भारत में महिलाओं का सम्‍मान करने और जीवन के हर क्षेत्र में उन्‍हें उचित प्रमुखता देने की लंबी परंपरा रही है। उन्‍होंने कहा कि युवा महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक गाथाएं अन्‍य महिलाओं को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्‍होंने कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए एक नया मंत्रालय शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्‍यवाद किया, जिसके जरिए एक नया परिवेश विकसित किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं केवल राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ही सफल नहीं हो रही हैं, बल्कि महिलाओं ने कजान विश्‍व कौशल प्रतियोगिता में पदक जीत कर भी देश का नाम रोशन किया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत 73 लाख से भी अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया है जिनमें से 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। जन शिक्षण संस्‍थानों में यह संख्‍या 90 प्रतिशत से भी अधिक है। 

डॉ. पांडेय ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिलाओं की संख्‍या बढ़ाने की और भी अधिक गुंजाइश है।डॉ. पांडेय ने घोषणा की कि सरकार एक नई महत्‍वाकांक्षी योजना लाने पर विचार कर रही है जो विश्‍व स्‍तरीय कौशल प्रदान करेगी और इसके साथ ही देश में एक कुशल श्रम बल सृजित करेगी।डॉ. पांडेय ने कहा कि महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग – 4.0 के तहत आवश्‍यक माने जाने वाले नए जमाने के क्षेत्रों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में शुरू किए गए विभिन्‍न कार्यक्रमों जैसे कि स्‍वच्‍छ भारत, आयुष्‍मान भारत, जन धन योजना, प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना से मुख्‍यत: महिलाएं ही लाभान्वित हुई हैं। डॉ. पांडेय ने कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ने का उल्‍लेख करते हुए महिलाओं से जागरूकता बढ़ाने और समुचित सावधानियां बरतने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।इससे पहले कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव श्री प्रवीण कुमार ने अपने आरंभिक भाषण में कहा कि वैसे तो कुल आबादी में महिलाएं लगभग 50 प्रतिशत हैं, लेकिन देश में कुल श्रम बल का लगभग 27 प्रतिशत ही महिलाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि कुल श्रम बल में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ना चाहिए। श्री कुमार ने कहा कि सरकार आईटीआई में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दे रही है और कुल 33 राष्‍ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्‍थानों में से 18 संस्‍थान विशिष्‍ट रूप से महिलाओं के लिए ही हैं। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं का कौशल बढ़ाने पर काफी ध्‍यान दिया गया है और इसके अनुकूल नतीजे स्‍पष्‍ट रूप से नजर आ रहे हैं। सचिव ने कहा कि सरकार अपना कौशल बढ़ाने के लिए महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं देने पर विशेष ध्‍यान दे रही है जिनमें परिवहन, क्रेच, महिला प्रशिक्षक, कामकाज में लचीलापन और अन्‍य बुनियादी ढांचागत सुविधाएं शामिल हैं।बड़ी संख्‍या में महिला उद्यमियों के साथ-साथ विभिन्‍न संस्‍थानों में प्रशिक्षण प्राप्‍त करने वाली महिलाओं ने भी आज के कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जिनमें कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में अपर सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर, एनएसडीसी के अध्‍यक्ष डॉ. मनीष कुमार, सुश्री विनिता अग्रवाल, सुश्री नीलम शमी राव, सुश्री अनुराधा वेमुरी और श्री के.सी. गुप्ता भी शामिल थे।

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD