Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मंत्रियों के उच्च स्तरीय समूह ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और इसकी रोकथाम और प्रबंधन के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

कोविड-19 से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं, लोगों को सावधानी बरतने और किसी प्रकार के लक्षण के मामले में तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है : डॉ. हर्षवर्धन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 02 Mar 2020

Last updated on: Mar 02, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री के निर्देशों पर देश में नोवल कोरोना वायरस (विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इसे कोविड-19 नाम दिया है) के प्रबंधन के बारे में की गई तैयारियों और उपायों की समीक्षा, निगरानी और मूल्‍यांकन करने के लिए मंत्रियों के एक उच्‍चस्‍तरीय समूह (जीओएम) का गठन किया था। इसकी पहली बैठक 3 फरवरी, 2020 को निर्माण भवन में, दूसरी बैठक 13 फरवरी, 2020 को आयोजित की गई, जबकि तीसरी बैठक आज केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री की अध्‍यक्षता में हुई। इस अवसर पर नागर विमानन मंत्री श्री हरदीप एस.पुरी, गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, राज्य मंत्री नागर विमानन (स्‍वतंत्र प्रभार), जहाजरानी,​​रसायन और उर्वरक श्री मनसुख मंडाविया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  श्री अश्विनी कुमार चौबे, जीओएम के सदस्य भी उपस्थित थे।कोविड​​-19 की स्थिति के बारे में जीओएम के समक्ष एक प्रस्तुति दी गई। भारत में कोविड-19 बीमारी के बारे में उठाए गए निवारक कदमों और उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें कोविड-19 के संबंध में व्‍याप्‍त वैश्विक स्थिति के मद्देनजर विभिन्न यात्रा परामर्शों के बारे में जानकारी भी शामिल थी।इस बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण सचिव सुश्री प्रीति सूदन, नागर विमानन सचिव श्री प्रदीप सिंह खरोला, सचिव (फार्मास्यूटिकल्स) श्री पी.डी. वाघेला, सचिव (कपड़ा) रवि कपूर, सचिव (डीएचआर) और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव, विशेष सचिव (कपड़ा) डॉ. पी.के. कटारिया, विशेष सचिव (स्वास्थ्य) श्री संजीव कुमार, अपर सचिव (विदेश मंत्रालय) श्री मनोज भारती, डीजीएफटी  श्री अमित यादव, जहाजरानी के सचिव श्री संजय बंदोपाध्याय, गृह मंत्रालय में अपर सचिव श्री अनिल मलिक, महानिरीक्षक (आईटीबीपी) श्री आनंद स्वरूप,  स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव श्री लव अग्रवाल और सेना, आईटीबीपी, फार्मा और टेक्‍सटाइल्‍स के अन्‍य अधिकारियों ने भी इस बैठक में भाग लिया। डॉ हर्षवर्धन ने वर्तमान परिदृश्य और जीओएम बैठक के बारे में मीडियाकर्मियों को संबोधित किया।डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि 12 देशों - चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, मलेशिया, नेपाल, इंडोनेशिया, ईरान और इटली से आने वाली सभी उड़ानों के यात्रियों की वैश्विक जांच की जा रही है। यात्रियों की 21 हवाई अड्डों, 12 प्रमुख बंदरगाहों और 65 छोटे बंदरगाहों और स्‍थल मार्गों विशेष रूप से नेपाल की सीमा पर भी जांच की जा रही है।

अब तक 5,57,431 यात्रियों को हवाई अड्डों पर और 12,431 यात्रियों की बंदरगाहों पर जांच की गई है। यात्रियों को दैनिक आधार पर आईडीएसपी नेटवर्क के माध्यम से सामुदायिक निगरानी के तहत भी निगरानी की जाती है। इसके अलावा 25,738 यात्री आईडीएसपी नेटवर्क के सामुदायिक निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि 15 प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं और 19 प्रयोगशालाओं को जल्द ही शुरू किया जाएगा।  25000 नमूनों के जांच के लिए अभिकर्मकों को उपलब्ध कराया गया है। कुल 3245 नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया, जिनमें से 3217 निगेटिव और 5 नमूने पोजिटिव पाए गए, जबकि 23 नमूने परीक्षण के तहत है। दो नए पोजिटिव मामले सामने आए हैं, इनमें से एक दिल्ली का और एक तेलंगाना का है।उन्होंने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि बिना वजह सिंगापुर, कोरिया गणराज्य, ईरान और इटली की यात्रा से बचने की आवश्यकता है। 10 फरवरी 2020 से कोरिया गणराज्य, ईरान और इटली से आने वाले या ऐसी यात्रा इतिहास वाले लोगों का भारत आने पर 14 दिनों के लिए अलग रखा जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हम वैश्विक परिदृश्य पर नज़र रख रहे हैं। अन्य देशों पर भी स्थिति के अनुसार प्रतिबंध बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि म्यांमार (2), बांग्लादेश (22), मालदीव (2), चीन (6), दक्षिण अफ्रीका (1), संयुक्त राज्य अमेरिका (1) और मेडागास्कर (1) के नागरिकों सहित 112 लोगों को वुहान से निकाला गया है और छावला में आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। इन सभी व्‍यक्तियों का पहला परीक्षण निगेटिव पाया गया है। जापान से भी से 27 फरवरी को 124 लोगों को वापस लाया गया हैं। इनमें 5 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसकी जांच भी निगेटिव पायी गई और इन्‍हें मानेसर में सैन्‍य सुविधा में रखा गया है।डॉ. हर्षवर्धन ने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी संयुक्त सचिवों को कोविड-19 के बारे में राज्यों की तैयारियों का आकलन करने का काम सौंपा गया है। इसके अलावा  5 राज्यों (उत्तराखंड, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम) के 21 सीमावर्ती जिलों में 3695 से अधिक ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की गई हैं। नेपाल सीमा पर अब तक 10,24,922 लोगों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), एन 95 मास्क आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्‍होंने लोगों को सावधानी बरतने और किसी भी लक्षण के बारे में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा पर  सूचित करने या स्वास्थ्य मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में 011-23978046 नंबर पर फोन करने या [email protected] वेबसाइट पर ईमेल करने की सलाह दी है।

 

Tags: Harsh Vardhan , Ashwini Kumar Choubey , Nityanand Rai , Mansukh Mandaviya , Hardeep Singh Puri.

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD